‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में धमाकेदार ट्विस्ट, गीतांजलि की मौत के बाद कहानी में आएगा बड़ा लीप 
मनोरंजन

YRKKH Upcoming Twist: गीतांजलि की मौत के बाद मुश्किल में अभिरा कहानी में आएगा बड़ा लीप

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गीतांजलि के के मरते ही अरमान और अभिरा की जिंदगी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शो की कहानी को आगे बढ़ाया जाने वाला है। लीप को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

अनिल सिंह

StartFragment

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: राजन शाही के लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इस समय दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। अरमान, अभिरा और गीतांजलि के बीच चल रहा ट्रैक अब एक बड़ा मोड़ लेने वाला है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि गीतांजलि की मौत के साथ ही शो की कहानी में लीप आने वाला है। यह नया मोड़ अभिरा और अरमान की जिंदगी को पूरी तरह बदल देगा।

नवीनतम ट्रैक में दिखाया गया है कि अरमान और अभिरा रिसॉर्ट के भूत का सच सबके सामने लाते हैं। इस बीच अभिरा को यह जानकर झटका लगता है कि अरमान और गीतांजलि एक कमरे में बंद हैं। अरमान को अब अहसास हो चुका है कि वह अपनी जिंदगी गीतांजलि के साथ नहीं बिता सकता। इसी बीच कहानी में अब तक का सबसे बड़ा भूचाल आने वाला है।

कुकिंग कॉम्पिटिशन मायरा को मिला अभिरा का साथ 

आने वाले एपिसोड्स में अभिरा मायरा के साथ मिलकर एक कुकिंग कॉम्पिटिशन के लिए खाना बनाएगी। लेकिन भारी बारिश की वजह से अभिरा प्रतियोगिता तक नहीं पहुंच पाएगी। यह खबर सुनकर मायरा परेशान हो जाएगी। दूसरी ओर अरमान, गीतांजलि के साथ मंदिर में माता का आशीर्वाद लेने जाएगा। इसी दौरान गीतांजलि को अहसास होगा कि वह अरमान के साथ ज्यादा समय तक नहीं रह सकती।

अरमान से प्यार नहीं करती अभिरा 

बारिश की वजह से रिसॉर्ट में मेहमान खाने को लेकर गुस्सा करने लगेंगे। ऐसे में अभिरा अपने कॉम्पिटिशन का खाना रिसॉर्ट के मेहमानों को खिलाएगी। उसकी इस पहल से सभी गेस्ट काफी खुश हो जाएंगे। इसी बीच बारिश के रोमांटिक माहौल में अरमान अभिरा को प्रपोज करने वाला है। हालांकि अभिरा को याद आएगा कि वह अरमान से प्यार नहीं करती और वह उससे दूरी बनाने की कोशिश करेगी।

गीतांजलि की गई जान

कहानी में असली ट्विस्ट तब आएगा जब गीतांजलि खाई में गिर जाएगी। इस हादसे में गीतांजलि की जान चली जाएगी जबकि अरमान, मायरा और अभिरा को बचा लेगा। गीतांजलि के जाते ही अरमान और अभिरा की जिंदगी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

मौत के बाद शो में लीप आएगा 

सूत्रों के मुताबिक, गीतांजलि की मौत के बाद शो में लीप आने वाला है। मेकर्स कहानी को कुछ महीने आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। लीप के बाद अभिरा और अरमान एक हो सकते हैं, लेकिन उनकी मुश्किलें यहां खत्म नहीं होंगी। अभिरा को पता चलेगा कि मायरा गंभीर बीमारी की चपेट में आ चुकी है। इस तरह ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को इमोशन, सस्पेंस और ड्रामे का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा।

EndFragment

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए