Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने के लिए मिलने वाला है। ये रिश्ता में जल्द ही 2 सालों का जनरेशनल लीप आने वाला है।
2 सालों के जनरेशनल लीप से पहले मुक्ति और मायरा के जीवन में उथल-पुथल मचने वाली है। जहां एक ओर सीरियल में मुक्ति की मौसी के तौर पर एक नई एंट्री हुई है। मुक्ति की मौसी ने आते ही मुक्ति पर अपना हक जताना शुरू कर दिया है।
मुक्ति की मौसी के तौर पर हुई नई एंट्री मुक्ति को अभिरा और अरमान से दूर ले जाने की बात करती है। जिसपर अरमान मुक्ति को उसकी मौसी के साथ जाने की परमिशन दे देगा, लेकिन अभिरा को उसके इरादे नेक नहीं लग रहे है। अभिरा अपनी बेटी को ऐसे ही किसी के साथ नहीं जाने देने चाहती है। दूसरी ओर मुक्ति को अपनी मौसी के प्यार में पागल होते हुए देखा जाएगा। आगे की कहानी में अभिरा एक ऐसा कदम लेगी, जो मुक्ति की मौसी के घर वापसी में मुश्किल खड़ी कर देगी।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में मुक्ति और मायरा के बीच गलतफहमियों की एक दीवार खड़ी हो गई है। जब मुक्ति अपनी मौसी के साथ उसके घर जाने वाली होती है, तो अभिरा उससे मिलने से मना कर देती है। हालांकि अभिरा अरमान के सामने अपने दर्द को छुपा नहीं पाती। अरमान की बात मानकर अभिरा मुक्ति से मिलने के लिए तैयार हो जाती है। बातचीत के दौरान अभिरा को पता चलता है कि मुक्ति को मायरा को लेकर कोई गलतफहमी हुई है। अभिरा मुक्ति की इस गलतफहमी को दूर करते हुए उसे बताती है कि मायरा से उसके कपड़ों पर गलती से कॉफी गिर गई थी। उन्हीं कपड़ों को ड्राईक्लीन करवाने के लिए बैग पैक कर रही थी। ये बात सुनते ही मुक्ति अभिरा के पास ठहरने का फैसला लेती है।
मुक्ति के इस फैसले से एक बार फिर से अभिरा का परिवार साथ हो जाएगा। ये रिश्ता की आगे की कहानी में 2 साल का जनरेशनल गैप देखने के लिए मिलने वाला है। आगे की कहानी में मायरा और मुक्ति 18 साल की हो जाएगी। जिसके बाद दोनों की जिंदगी में एक नया बवाल शुरू हो जाएगा। शो में जल्द ही नए किरदारों की एंट्री होने वाली है। मायरा की जिंदगी में उसके बॉयफ्रेंड कबीर और उसके परिवार वालों की एंट्री होते हुए दिखाया जाने वाला है।