ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा की हरकत से टूट जाएगा मायरा का दिल 
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: मायरा की हरकत पर भड़क उठेगी अभिरा, अरमान को अभिरा पर आएगा गुस्सा

ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ट्वीट देखने को मिलेगा। मायरा पूकी बनकर अभिरा के सामने आएगी और अभिरा गुस्से से लाल हो जाएगी।

अनिल सिंह

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अभिरा के खास दिन को यादगार बनाने के लिए मायरा पूकी का कपड़ा पहनकर बिल्कुल पूकी की तरह अभिरा के सामने आ जाएगी, क्योंकि अभिरा पूकी को इस मौके पर मिस कर रही है और मायरा को यह लग रहा है कि अभिरा पूकी के रूप में उसे देखकर खुश होगी, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। क्योंकि पूकी के रूप मायरा को देखकर अभिरा भड़क जाएगी। तो वहीं अभिरा की इस हरकत पर अरमान उससे नाराज हो जाएगा। अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला है।

प्रोमो में दिखाया गया है कि अभिरा परेशान है लेकिन मायरा उसकी परेशानी दूर करने के लिए एक जुगाड़ लगाती है। मायरा पूकी का ड्रेस पहनकर अभिरा के सामने आ जाती है और अभिरा से कहती है, आप अपने हैप्पी डे पर पूकी को मिस कर रहे थे ना, आपकी पूकी आ गई है। मायरा को देख अभिरा भावुक हो जाती है, अभिरा की आंखें नम हो जाती है और उसके आंसू छलक पड़ते हैं। इसके साथ ही अभिरा को गुस्सा भी आ जाता है वह मायरा पर भड़क उठती है कि आपने पूकी की ड्रेस क्यों पहनी है? आप अपनी मम्मा के पास जाओ इस पर मायरा कहती है कि आप ही मेरी मम्मा हो।

अभिरा की बात सुनकर टूट जाएगा मेरा का दिल

मायरा ने अपनी ड्रेस पर लिखा हुआ है 'मैं पूकी हूं' उसकी हरकत को देखकर अभिरा और भड़क जाती है। वह मायरा पर चिल्लाने लगती है। अभिरा मायरा से कहती है मैं आपकी मम्मा नहीं हूं। आप मेरी पूकी नहीं हो। आप सिर्फ गीतांजलि की मायरा हो। समझे आप। आप ना मेरी फैमिली हो और ना ही मेरे कोई लगते हो, तो प्लीज मुझसे दूर रहो, मुझे तंग मत करो, अपने पेरेंट्स के पास जाओ।

अभिरा के मुंह से मायरा अपने लिए इन बातों को सुनकर बहुत ज्यादा दुखी हो जाती है। मायरा का दिल टूट जाता है और वह रोने लगती है। मायरा के साथ अभिरा की इस हरकत को देखकर अरमान गुस्से से लाल हो जाता है। प्रोमो में बस इतना ही दिखाया गया है। ऐसे में अब यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि अरमान अब गुस्से में अभिरा को खरी खोटी सुनाएगा, अंदाजा यह भी लगाया जा रहा है कि गुस्से में अरमान अभिरा को मायरा का सच बता सकता है, हालांकि अपकमिंग एपिसोड में क्या कुछ होगा, यह देखना बाकी दिलचस्प होने वाला है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप