ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: क्या मायरा की यादें भुला देगा कबीर, अभिरा और अरमान कैसे करेंगे अपनी बेटी पर दोबारा भरोसा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में मुंबई से लौटने के बाद मायरा और कबीर एक-दूसरे को भुला नहीं पा रहे हैं। अभिरा को मायरा पर शक है, वहीं कबीर के जन्मदिन पर मिलने वाला सरप्राइज कहानी में नया मोड़ ला सकता है।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • YRKKH Spoiler: उदयपुर लौटकर भी कबीर को नहीं भूल पा रही मायरा

  • मायरा के फोन में ट्रैकर लगाएगी अभिरा, बेटी पर नहीं रहा भरोसा

  • कबीर के बर्थडे पर क्या सरप्राइज देगी मायरा, ब्रेकअप पर सस्पेंस कायम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज का एपिसोड थोड़ा बोरिंग होने वाला है। आज के एपिसोड की कहानी में मायरा और कबीर की लवस्टोरी का ट्रैक रबड़ की तरह खिंचता हुआ नजर आ रहा है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में मायरा और कबीर वापस उदयपुर लौट चुके है। हालांकि उदयपुर लौटने के बाद भी दोनों एक-दूसरे को मन से निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई से लौटने के बाद कबीर-मायरा का बर्ताव काफी अलग दिखायी दे रहा है।

कबीर को सतायी मायरा की याद

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में मुंबई से लौटने के बाद मायरा और कबीर काफी बदले-बदले लग रहे हैं। घंटों ऑफिस के काम में डूबने के बाद भी कबीर के लिए मायरा को भूला पाना काफी मुश्किल हो रहा है। हालांकि वो मायरा को भूलाने की पूरी कोशिश कर रहा है।

अभिरा नहीं कर पा रही मायरा पर विश्वास

मायरा के मुंबई भागने के बाद अभिरा और अरमान के लिए उसपर विश्वास कर पाना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। मायरा पर नजर रखने के लिए अभिरा ना चाहते हुए भी उसके फोन में ट्रैकर लगा देती है। हालांकि ऐसा करना उसे भी सही नहीं लग रहा है।

क्या कबीर और मायरा का हो गया है ब्रेकअप

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में मुंबई से लौटने के बाद पोद्दार परिवार और दमानी परिवार के मन में बस एक ही सवाल चल रहा है कि क्या मायरा और कबीर का ब्रेकअप हो चुका है या दोनों अब भी साथ है? मायरा की उदासी को समझकर कावेरी उसे समझाने की कोशिश करती है।

कबीर के बर्थडे पर क्या सरप्राइज देगी मायरा?

मुंबई से वापस लौटने के बाद भी मायरा के लिए कबीर को भूला पाना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। हालांकि अचानक से उसे याद आता है कि आज कबीर का बर्थडे है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कबीर के बर्थडे पर मायरा उसे क्या सरप्राइज देती है? साथ ही दर्शकों को मायरा और कबीर के मुंबई से वापस लौटने के पीछे का कारण जानने की भी काफी उत्सुकता है।

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन