YRKKH Spoiler Alert: प्रोड्यूसर राजन शाही के सबसे चर्चित शो में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज जन्माष्टमी की धूम देखने के लिए मिलेगी। जहां एक ओर दमानी परिवार ने जन्माष्टमी के मौके पर अपने घर पर रासलीला कॉम्पीटिशन का आयोजन किया है।
दरअसल रासलीला कॉम्पीटिशन को जीतने वाले कपल को जन्माष्टमी की महाआरती करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि महाआरती के बीच दमानी और पोद्दार परिवार की दुश्मनी क्या रंग लेकर आती है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में आज देखने के लिए मिलेगा कि कैसे जबरदस्त परफॉर्मेंस की बदौलत अभिरा और अरमान रासलीला कॉम्पीटिशन के फिनाले एपिसोड में पहुंच जाएंगे। साथ ही दमानी परिवार की ओर से नंदिनी और राघव भी फिनाले राउंड में पहुंच जाएंगे।
आज के एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि कैसे अरमान को कुछ गड़बड़ होने की आशंका हो जाती है। उसके लगातार सवालों से परेशान होकर अभिरा अरमान को एक्सीडेंट वाले सच के बारे में बताती हुई नजर आएगी। सच सुनने के बाद अरमान कबीर को पर और भी ज्यादा गुस्सा हो जाएगा।
ये रिश्ता क्या कहलाता है का आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। जहां गलती से अभिरा और नंदिनी की आंखों में गुलाल उड़कर चले जाता है। जिसके बाद दोनों परिवार वाले अभिरा और नंदिनी की हालात देखकर परेशान हो जाते है। वहीं दूसरी ओर मायरा गुलाबजल की बोटल पहले नंदिनी को दे देगी और नंदिनी की आंखें ठीक हो जाएगी।
गुलाबजल की बोटल नंदिनी के हाथों से गिरने के कारण अभिरा आंखों की जलन के साथ ही कॉम्पीटिशन में हिस्सा लेती है। आंखों में लगातार दर्द के बावजूद भी अभिरा और अरमान इस कॉम्पीटिशन को पूरा करने की कोशिश करते है, लेकिन चोट आने के कारण वो ऐसा नहीं कर पाते है। अंत में राघव और नंदिनी रासलीला कॉम्पीटिशन जीतते हुए नजर आएंगे। साथ ही जन्माष्टमी की महाआरती करने का सौभाग्य भी दमानी परिवार को हासिल हो जाएगा।