Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: स्टार प्लस के चर्चित सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही हाई वोल्टेज फैमिली ड्रामा देखने के लिए मिलने वाला है। हाल ही के एपिसोड्स में फैमिली अवॉर्ड नाइट ने बिल्कुल पारिवारिक माहौल बनाकर रखा है।
इस इवेंट के चलते टूटे हुए रिश्तों की डोर फिर से एक बार जुड़ती हुई दिखायी दे रही है। कावेरी के हाथों बने हलवे को पहचानकर अरमान सभी का दिल जीत लेता है, जिसके बाद परिवार के सदस्य उससे अपनी गलतियों के लिए माफी मांगते हैं। यहां तक कि कृष भी अपने व्यवहार पर पछतावा जताता है। लेकिन यह सुलह ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में प्रतियोगिता के दौरान अरमान अपनी टीम के साथ शानदार प्रदर्शन करेगा। दूसरी ओर मायरा और मुक्ति भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। जहां मायरा जीत हासिल कर लेगी, वहीं मुक्ति कुछ लड़कियों के बीच फंस जाएगी। इस दौरान उसके बाल काट दिए जाएंगे, जिससे वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट जाएगी।
बाल कटने की घटना के बाद मुक्ति खुद को दुपट्टे से छिपाने की कोशिश करेगी। इसी दौरान वह भावुक होकर कहेगी कि वह अरमान और अभिरा की सगी बेटी नहीं है। उसके मन में यह डर सामने आएगा कि वह अपने अमीर परिवार जैसी नहीं दिखती, इसलिए शायद परिवार उसे कभी पूरी तरह स्वीकार नहीं कर पाया। मुक्ति की यह बात कहानी में बड़ा भावनात्मक मोड़ लेकर आएगी।
कहानी में सबसे बड़ा झटका तो तब लगेगा, जब अचानक से दिशा का मिसकैरेज हो जाएगा। इस दुखद घटना के बाद वह सीधे अभिरा पर आरोप लगाएगी कि उसके बच्चे की मौत की जिम्मेदार वही है। बिना किसी ठोस सबूत के परिवार के कुछ सदस्य भी अभिरा पर सवाल उठाने लगेंगे, जिससे घर का माहौल पूरी तरह बदल जाएगा।
ये भी पढ़ें :- Lock Upp 2 में मारी एंट्री और अर्जुन कपूर के दिल में बजी घंटी, शो की इस कंटेस्टेंट पर आया दिल
दिशा के आरोपों के बीच अरमान अपनी पत्नी का साथ नहीं छोड़ेगा। वह परिवार के सामने अभिरा का बचाव करेगा और सच सामने लाने की ठान लेगा। वहीं अभिरा भी इस पूरे मामले की सच्चाई जानने की कोशिश करेगी। अब आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि दिशा के आरोपों के पीछे की असली वजह क्या है और क्या अरमान अभिरा की बेगुनाही साबित कर पाएगा।