ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड्स (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

YRKKH Twist: अभिरा के खुलासे से बिखर जाएगा अरमान, बाथरूम में बंद होकर उठाएगा खौफनाक कदम

YRKKH Drama: अभिरा के वानी से जुड़े सच के खुलासे से अरमान टूट जाएगा। गहरे सदमे में वह बाथरूम में खुद को बंद कर लेगा और खौफनाक कदम उठाने की कोशिश करेगा, जिससे पूरा परिवार दहल जाएगा।

सोनाली झा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों जबरदस्त इमोशनल ड्रामे से गुजर रहा है। कहानी में लगातार ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जो दर्शकों को हैरान कर रहे हैं। अभिरा और अरमान की जिंदगी में पहले ही मेहर की एंट्री से उथल-पुथल मची हुई है और अब वानी से जुड़ा एक बड़ा सच सामने आने वाला है, जो अरमान की दुनिया ही हिला देगा।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब तक के एपिसोड में दिखाया गया कि अभिरा के मैजिक शो के दौरान मेहर, अरमान और पूरा परिवार वानी को देख लेता है। इसी दौरान अरमान को पता चलता है कि वानी वही लड़की है, जिसे लेकर वह अब तक गलतफहमी में जी रहा था। शुरुआत में अरमान अभिरा का साथ देता नजर आता है, लेकिन यह सुकून ज्यादा देर नहीं टिकता। आने वाले एपिसोड में अभिरा और अरमान के बीच वानी को लेकर जबरदस्त झगड़ा होगा।

अभिरा ने बताया वानी का पूरा सच

कमरे में हुई तीखी बहस के दौरान अरमान, अभिरा पर झूठ छिपाने का आरोप लगाता है। गुस्से और दर्द में अभिरा आखिरकार वानी का पूरा सच बता देती है। वह अरमान को बताती है कि वानी के पिता रजत ने मेहर के साथ कोई जबरदस्ती नहीं की थी और यह सब मित्तल की साजिश थी। यह सच सुनते ही अरमान के पैरों तले जमीन खिसक जाती है और वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ता है।

मेहर का गुस्सा लेगा खतरनाक रूप

इस बीच दादी सा भी कमरे में पहुंच जाती हैं और अरमान का पक्ष लेते हुए अभिरा से बहस करती हैं, लेकिन अभिरा हर सवाल का जवाब देकर सच्चाई सामने रख देती है। पूरे परिवार में तनाव का माहौल बन जाता है। दूसरी तरफ मेहर का गुस्सा और खतरनाक रूप ले लेता है। वह धमकी देती है कि अगर वह जेल गई तो अभिरा और वानी को मारकर ही जाएगी।

खुदकुशी करने की कोशिश करेगा अरमान

ड्रामा यहीं खत्म नहीं होता। अरमान खुद को इस सच्चाई का दोषी मानने लगता है और गहरे सदमे में चला जाता है। आगे दिखाया जाएगा कि वह खुद को बाथरूम में बंद कर लेता है और किसी से बात नहीं करता। खुद को शांत करने के लिए वह बाथटब में पानी भरकर लेट जाता है, जिससे यह संकेत मिलता है कि वह खुदकुशी की कोशिश कर सकता है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM