मायरा पोद्दार (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: अरमान और अभिरा के घर लौटी खुशियां, मायरा और कबीर के लिए मुक्ति ने बोला झूठ

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के अपकमिंग एपिसोड में मायरा और मुक्ति का झूठ अरमान-अभिरा के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। वहीं कबीर और मायरा की दोस्ती कहानी में नया ट्विस्ट लाने वाली है।

अपूर्वा नायक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सबसे चर्चित सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। मायरा और कबीर की दोस्ती एक बार फिर से अरमान और अभिरा की टेंशन बढ़ाने वाली है।

इस सीरियल के आज के एपिसोड में अरमान और उसके पिता माधव के बीच की दूरी किचन ट्रिक के चलते खत्म होती हुई नजर आएगी। हालांकि अरमान भी अभिरा के लिए एक सरप्राइज सोचता है। अरमान अभिरा को भजन जैमिंग ले जाने के लिए सरप्राइज प्लान करता है।

मायरा ने मांगी मुक्ति से माफी

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में आप को देखने के लिए मिलेगा कि कैसे परफ्यूम क्लास स्किप करने के चलते मुक्ति मायरा से नाराज हो जाएगी। हालांकि सुबह उठकर ही मायरा मुक्ति से माफी मांगती है, जिसके बाद दोनों बहनें प्यार से एक दूसरे के गले लग जाएगी।

मायरा के लिए मुक्ति ने बोला झूठ

कबीर मायरा को मैसेज करेगा कि वो अपने बैग के साथ उसका कैमरा बैग भी ले गई है, जिसके पढ़ने के बाद मायरा के होश ही उड़ जाएगे। तभी कबीर का बैग अरमान के हाथों लग जाता है और वो कैमरे में दमानी ब्रदर्स की फोटो देख लेता है। मायरा को बचाने के लिए मुक्ति अरमान से झूठ बोलेगी।

मायरा को फाइरफ्लाई फेस्टिवल के लिए मनाएगा कबीर

मायरा कबीर को उसका कैमरा वापस देने जाएगी, जहां कबीर उसे फायरफ्लाई फेस्टिवल में शामिल होने की बात कहेगा। हालांकि मायरा कबीर को उस समय मना कर देगी, लेकिन अपने दोस्तों की सोशल मीडिया पोस्ट देख वो भी फेस्ट में जाने की इच्छा जताएगी।

क्या अभिरा और अरमान का विश्वास तोड़ेगी दोनों बेटियां

मायरा मुक्ति से इस फायरफ्लाई फेस्टिवल में जाने की जिद करेगी। मुक्ति के लाख समझाने के बाद भी मायरा इस फायरफ्लाई फेस्टिवल में जाने के लिए तैयार हो जाएगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अरमान और अभिरा के सामने दोनों बहनों का झूठ आने पर वो दोनों कैसे रिएक्ट करेंगे?

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय