क्या फिर लौटेंगे इमरान हाशमी? ‘आवारापन 3’ को लेकर बिलाल सिद्दीकी ने तोड़ी चुप्पी

Awarapan 3 Update: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म आवारापन 2 के बाद अब इसके तीसरे पार्ट को लेकर नई जानकारी सामने आई है। लेखक बिलाल सिद्दीकी ने अगली किस्त को लेकर स्थिति साफ की है।
Awarapan 3 Update
इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bilal Siddiqi Awarapan 3: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की हालिया रिलीज फिल्म 'आवारापन 2' को सिनेमाघरों में दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म 'आवारापन' की इस सीक्वल किस्त ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है। फिल्म की सफलता को देखते हुए अब फैंस के बीच इसके तीसरे पार्ट यानी 'आवारापन 3' को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है। हर कोई यह जानना चाहता है कि मुख्य रोल शिवम की कहानी आगे किस मोड़ पर जाएगी। इस बीच फिल्म के लेखक बिलाल सिद्दीकी ने तीसरे पार्ट को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण बयान दिया है।

निर्माता के हाथों में छिपी है अगली कहानी

फिल्म के लेखक बिलाल सिद्दीकी ने हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए स्वीकार किया कि निर्माता विशाल ने दूसरे पार्ट का अंत इस तरह से रखा है कि कहानी को आगे बढ़ाया जा सकता है। उनका कहना है कि फिल्म का क्लाइमैक्स ऐसा तैयार किया गया है जिससे एक नई शुरुआत की गुंजाइश बनी रहती है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि अभी वे प्रोड्यूसर के अगले कदम और उनकी योजनाओं का इंतजार कर रहे हैं। जब तक प्रोडक्शन हाउस से हरी झंडी नहीं मिल जाती, तब तक किसी भी नए प्रोजेक्ट पर आधिकारिक काम शुरू नहीं हो सकता।

दर्शकों के बीच शिवम के किरदार की दीवानगी

लेखक ने दर्शकों के क्रेज को समझते हुए कहा कि शिवम का रोल लोगों के दिलों के बेहद करीब रहा है। पहली फिल्म से लेकर अब तक फैंस ने इस किरदार को भरपूर प्यार दिया है। यही वजह है कि दर्शक उसे एक बार फिर नए अवतार और नई कहानी के साथ देखना चाहते हैं। बिलाल के मुताबिक उनके खुद के मन में भी तीसरे पार्ट की कहानी को लेकर कुछ विचार आए थे कि शिवम के सफर को किस दिशा में ले जाया जा सकता है। इसके बावजूद उन्होंने साफ किया कि अभी तक कोई ठोस कहानी तैयार नहीं हुई है।

Awarapan 3 Update
रिलीज से पहले ‘टॉक्सिक’ की चांदी, एडवांस बुकिंग में करोड़ों कमाए, ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड की उम्मीद

दूसरे भाग में देखने को मिली दमदार पटकथा

नितिन कक्कड़ द्वारा डायरेक्टिड 'आवारापन 2' की कहानी एक बार फिर थ्रिल और इमोशन से भरपूर है। फिल्म में दिखाया गया है कि अपनी मरी हुई प्रेमिका की कब्र पर मिली बच्ची आलिया को बचाने के लिए शिवम किस तरह अंडरवर्ल्ड के खतरनाक अपराधियों से भिड़ जाता है।

थाइलैंड और बैंकॉक के बैकड्रॉप पर बनी इमरान हाशमी की यह फिल्म इंसानों की तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों को उठाती है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि श्रिया सरन का एक खास कैमियो भी शामिल है जो कहानी को भावुक मोड़ देता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com