मायरा और कबीर  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अभिरा और अरमान की जिद से अस्पताल जाने के लिए मानेगी विद्या, दमानी हाउस में मचेगी जन्माष्टमी की धूम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के अपकमिंग एपिसोड में विद्या की बीमारी को लेकर बड़ा खुलासा होगा। वहीं कबीर और मायरा की दोस्ती प्यार में बदलती नजर आएगी और जन्माष्टमी पर अरमान-अभिरा दमानी हाउस पहुंचेंगे।

अपूर्वा नायक

YRKKH Spoiler Alert: स्टार प्लस के सबसे चर्चित शो में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में जल्द ही एक खूबसूरत मोड़ आने वाला है। आने वाले एपिसोड्स में कबीर और मायरा की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलती हुई दिख सकती है।

ये रिश्ता के अब तक के एपिसोड में आपने देखा होगा कि कैसे अरमान की मां विद्या पर ट्यूमर का खतरा मंडराएगा। इसी बीच अपनी मां की अस्पताल ना जाने की जिद से परेशान हुए अभिरा और अरमान एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्या को हॉस्पिटल ले जाने के लिए मनाते हुए नजर आएगे।

घरवालों की बढ़ी टेंशन

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलेगा कि कैसे अस्पताल ना जाने से बचने के लिए विद्या अपने मायके जाने का बहाना बनाएगी। हालांकि इसी दौरान अरमान उसे रोक लेगा और सभी घरवालों के सामने विद्या के ब्रेस्ट कैंसर की संभावना होने का सच सामने आ जाएगा। जिसके बाद सभी घरवालों की टेंशन और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।

नुक्कड़ नाटक के जरिए देंगे महिलाओं को संदेश

सीरियल की आगे की कहानी में आप देख सकेंगे कि कैसे एक नुक्कड़ नाटक के जरिए अभिरा, अरमान और पूरे घरवाले विद्या के अस्पताल ना जाने के डर को दूर करेंगे। इस नुक्कड़ नाटक के जरिए वो हर महिला को एक सामाजिक संदेश देते हुए भी नजर आएंगे। अरमान और अभिरा अपने नाटक के जरिए हर महिला को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरुक होने का भी संदेश पहुंचाते हुए दिखेंगे।

दमानी परिवार में जन्माष्टमी की धूम

दूसरी ओर दमानी परिवार में भी समर दमानी को लेकर टेंशन रहेगी। दरअसल राघव दमानी की पत्नी और समर दमानी की छोटी बहू अपने जेठ को दूसरी शादी करने की सलाह देगी। इसके अलावा दमानी परिवार जन्माष्टमी के फंक्शन की तैयारियों में डूबा हुआ नजर आएगा।

अभिरा और अरमान पहुंचे दमानी हाउस

अरमान और अभिरा भी अपनी दुश्मनी भूलाकर जन्माष्टमी की पूजा अटेंड करने के लिए दमानी हाउस पहुंच जाएंगे। जहां मायरा का इंतजार कर रहा कबीर उसे देखते से ही खुश हो जाएगा। दूसरी ओर समर दमानी भी अभिरा को फंक्शन के लिए आगे बुलाता हुआ दिखायी देगा।

आपको बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है प्रोड्यूसर अपने इस सीरियल के चलते आम जनता को एक ओर सोशल मैसेज देते हुए नजर आ रहे हैं। वे शो के हर एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वोकल फॉर लोकल प्रमोट करते हुए भी दिखा रहे हैं।

पेट्रोल पर पारदर्शिता क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने E20 पर सुनवाई से किया इनकार, जानें क्या थी पूरी मांग

India-Brazil TMM Meeting: भारत और ब्राजील के बीच हुई ऐतिहासिक डील, 2030 तक व्यापार में आएगा जबरदस्त उछाल

नेपाल बाढ़ में मद्रास HC के पूर्व जज वी. शिवज्ञानम लापता, 4 दिन से नहीं मिला कोई सुराग, CJI से मदद की गुहार

समुद्र की गहराई में बढ़ेगी भारत की धाक: नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, जानें क्यों कांपेंगे दुश्मन

भारत कभी महाशक्ति बनने के पीछे नहीं भागा, टोरंटो में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, दिया मानवता का संदेश