ये रिश्ता क्या कहलाता है  (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: पुलिस स्टेशन पहुंची मायरा, क्या कबीर के मिलने से मिट जाएंगी पोद्दार और दमानी की दुश्मनी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कबीर के गायब होने से मायरा मुश्किलों में घिर गई है। पुलिस पूछताछ के बीच अभिरा और अरमान बेटी को बेगुनाह साबित करने के लिए कबीर की तलाश में निकलेंगे।

अपूर्वा नायक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सबसे चर्चित सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान की टेंशन रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। जहां एक ओर कबीर के गायब होने से दमानी परिवार की सांसे रुक गई है, तो वहीं इसने पोद्दार परिवार को भी चिंता में डाल दिया है।

जयपुर यूथ फेस्टिवल में कबीर और मायरा की मुलाकात ने एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। जहां एक ओर मायरा के साथ जयपुर से उदयपुर लौटा कबीर अभी तक घर नहीं पहुंचा है, तो दमानी परिवार ने कबीर के गायब होने में मायरा का हाथ होने की बात कही है।

पुलिस ने की मायरा से पूछताछ

ये रिश्ता क्या कहलाता है में कबीर के गायब होने के बाद से ही दमानी परिवार हाथ धोकर मायरा के पीछे पड़ जाता है। मायरा से पूछताछ के लिए पुलिस भी पोद्दार हाउस पहुंत जाती है और मायरा को पुलिस स्टेशन ले जाएगी। हालांकि यहां भी अभिरा और अरमान अपनी डरी हुई बेटी का साथ नहीं छोड़ते है।

समर दमानी की चाल को फेल करेगा राघव दमानी

अभिरा और अरमान से बदला लेने के लिए समर दमानी मायरा को अपना निशाना बनाता है और वो राघव दमानी को मायरा के पिछले क्रिमिनल रिकॉर्ड्स के बारे में बताएगा। वो मायरा को फंसाने के लिए एक रिपोर्टर को भी बुलाता है, लेकिन राघव दमानी इन सब के लिए मना कर देता है।

कबीर को ढूंढ़ने निकलेंगे अभिरा और अरमान

अपनी बेटी पर लगे इल्जामों को गलत साबित करने के लिए अभिरा और अरमान कबीर को ढूंढ़ने के लिए निकल जाएगे। हालांकि अभिरा के इस फैसले पर पहले अरमान सवाल खड़े करता है, लेकिन बाद वो भी अभिरा का साथ देने के लिए तैयार हो जाएगा।

घर से गायब हुई मुक्ति और मायरा

अभिरा और अरमान की इस बात को मुक्ति और मायरा भी सुन लेगी। ये सुनने के बाद मायरा मुक्ति से कबीर को ढूंढ़ने जाने की बात कहेगी। बाद में दोनों बहनें भी कबीर को उसी जगह ढूंढ़ने निकल जाएगी जहां मायरा ने कबीर को ड्रॉप किया था।

राघव और अरमान के बीच बढ़ेगी गलतफहमी

दूसरी ओर नंदिनी और राघव दमानी भी अपने बेटे को ढूंढ़ने के लिए निकल जाएगे। वहीं मायरा की हालत बिगड़ती हुई नजर आएगी और वो अचानक से राघव दमानी की कार के सामने आ जाती है, राघव और नंदिनी मायरा को हॉस्पिटल ले जाने के लिए कार में बैठा रहे होते है, तभी अरमान को गलतफहमी हो जाएगी कि राघव मायरा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां