फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया'  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रिलीज से पहले ही 'ये प्रेम मोल लिया' के गानों ने रचा इतिहास, 1 अरब व्यूज पार कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Yeh Prem Mol Liya Songs: सूरज बड़जात्या की फिल्म ये प्रेम मोल लिया ने 27 नवंबर को रिलीज होने से पहले ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 1 अरब से ज्यादा व्यूज हासिल कर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

यति सिंह

Highlights

  • 'ये प्रेम मोल लिया' के गानों ने रिलीज से पहले 1 अरब व्यूज पार किए।

  • सूरज बड़जात्या की फिल्म ये प्रेम मोल लिया 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • फिल्म ये प्रेम मोल लिया के म्यूजिक की जिम्मेदारी हिमेश रेशमिया ने संभाली है।

  • म्यूजिक को विनाइल रिकॉर्ड के रूप में भी पेश करने की बात सामने आई है।

Himesh Reshammiya Song 1 Billion Views: बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने से पहले ही किसी फिल्म के गाने दर्शकों के बीच इतने पॉपुलर हो जाएं, तो फिल्म के लिए क्रेज स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है। डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की आने वाली फिल्म ये प्रेम मोल लिया के साथ ठीक यही हुआ है। यह फिल्म 27 नवंबर को बड़े पर्दे पर आने वाली है, लेकिन इससे पहले ही इसके म्यूजिक ने अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 1 अरब से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा छू लिया है।

रिलीज से पहले ही फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड

किसी भी फिल्म के लिए रिलीज से पहले का वक्त सबसे अहम होता है और इस दौर में म्यूजिक दर्शकों तक पहुंचने का सबसे सीधा जरिया बनता है। ये प्रेम मोल लिया के गानों ने सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार सुर्खियां बटोरीं।

देखते ही देखते इन म्यूजिक को 1 अरब से ज्यादा बार देखा गया, जिसे एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। दर्शक अक्सर किसी फिल्म का फैसला उसके ट्रेलर और गानों से करते हैं, ऐसे में यह आंकड़ा फिल्म की चर्चा को और तेज करता है।

हिमेश रेशमिया के म्यूजिक में छिपा है खास आकर्षण

आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फिल्म के म्यूजिक की कमान हिमेश रेशमिया ने संभाली है। उनके म्यूजिक में पारंपरिक भावनाओं के साथ आधुनिकता का ऐसा मेल देखने को मिलता है जो अलग-अलग वर्ग के दर्शकों को जोड़ता है।

सूरज बड़जात्या की फिल्मों की पहचान अक्सर पारिवारिक मूल्यों और भावनात्मक जुड़ाव से रही है। ऐसे में इस एल्बम के गीत कहानी के मिजाज को पहले ही दर्शकों के सामने रख देते हैं।

विनाइल रिकॉर्ड के कमबैक ने क्यों चौंकाया सबको

आज के दौर में जहां ज्यादातर लोग स्ट्रीमिंग ऐप्स और मोबाइल स्क्रीन पर सॉन्ग सुनते हैं, वहीं इस फिल्म के म्यूजिक को विनाइल रिकॉर्ड पर भी लाने की बात सामने आई है। एक जमाने में कैसेट और रिकॉर्ड्स के जरिए म्यूजिक सुनने का जो दौर था, यह कदम उसी पुरानी यादों को ताजा करता है। संगीत प्रेमियों के लिए यह एक अलग अनुभव साबित हो सकता है, जो इस एल्बम को बाकी फिल्मों के संगीत से अलग पहचान देता है।

1 बिलियन व्यूज के बाद आगे क्या बदलाव

रिलीज से पहले 1 अरब व्यूज का मील का पत्थर पार करने के बाद अब सबकी नजर 27 नवंबर पर टिकी है। फिल्म के गाने पहले ही लोगों की जुबान और प्लेलिस्ट का हिस्सा बन चुके हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि डिजिटल मंचों पर मिली यह पॉपुलेरिटी सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ में कितनी तब्दील होती है। फिलहाल इतना जरूर कहा जा सकता है कि ये प्रेम मोल लिया ने अपने संगीत के दम पर रिलीज से पहले ही बड़ी पहचान बना ली है।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 दिसंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा