किसी ने 16 साल का रिश्ता किया खत्म, तो किसी की 4 महीने में टूटी शादी  
मनोरंजन

Year Ender 2025: किसी ने 16 साल का रिश्ता किया खत्म, तो किसी की 4 महीने में टूटी शादी

Celebrity Divorce Year Ender 2025: साल 2025 में कई बड़े सेलेब्स के रिश्ते टूट गए। लता-संजीव, चहल-धनश्री, अदिति शर्मा, सेलिना जेटली सहित कई सितारों की शादीशुदा जिंदगी बिखर गई।

सोनाली झा

TV Celeb Divorce 2025: साल 2025 सिर्फ फिल्म रिलीज और स्टारकिड्स की डेब्यू कहानियों के लिए ही नहीं, बल्कि कई सेलेब्स की टूटती शादीशुदा ज़िंदगी के कारण भी चर्चा में रहा। इस साल कई मशहूर कपल्स ने सालों पुराना रिश्ता खत्म कर दिया। किसी ने 16 साल की शादी छोड़ी, किसी ने 4 महीने में ही शादी तोड़ दी। कई तलाक हैरान करने वाले रहे और कई बेहद भावुक। आइए जानते हैं 2025 में किन सितारों का टूटा घर।

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कपल लता सभरवाल और संजीव सेठ ने 16 साल की शादी खत्म कर सबको चौंका दिया। लता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अलगाव की पुष्टि की थी। दोनों ने शांतिपूर्ण तरीके से तलाक लेकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने का फैसला लिया।

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा तकाल

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और डांसर-इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा का रिश्ता भी इस साल टूट गया। 20 मार्च 2025 को बांद्रा फैमिली कोर्ट ने उनकी जॉइंट पिटीशन को मंजूरी देते हुए तलाक फाइनल किया। दिसंबर 2020 में शादी करने वाला यह कपल जून 2022 से ही अलग रह रहा था। उनके अलगाव की खबरों ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचाई।

4 महीने में खत्म हुई कपल की शादी

टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा का तलाक इस साल का सबसे शॉकिंग ब्रेकअप रहा। अदिति ने अपनी शादी लंबे समय तक छुपाए रखी, लेकिन उनके पति कौशिक ने आरोप लगाकर विवाह का खुलासा कर दिया। 12 नवंबर 2024 को शादी के बंधन में बंधा यह रिश्ता सिर्फ 4 महीने में टूट गया। टीवी का चर्चित कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट भी इस साल अलग हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों काफी समय से अलग रह रहे थे और 2025 में दोनों ने आधिकारिक रूप से रिश्ता खत्म कर दिया।

सालों बाद कपल ने लिया तलाक

'भाभी जी घर पर हैं' फेम शुभांगी अत्रे और उनके पति पीयूष पूरे का तलाक 5 फरवरी 2025 को फाइनल हुआ। हालांकि दो महीने बाद ही पीयूष का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया, जिससे फैंस बेहद सदमे में आ गए। 2003 में शादी करने वाले इस कपल की एक बेटी है। पॉपुलर टीवी एक्टर अमर वर्मा और वंदना लालवाणी ने भी इस साल फरवरी में अपने अलग होने का ऐलान किया। दोनों ने निजी कारणों का हवाला देते हुए रिश्ता खत्म किया।

घरेलू हिंसा के आरोपों के बीच तलाक की प्रक्रिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग पर घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी मुंबई के अंधेरी कोर्ट में दाखिल की। इस साल की शुरुआत में पीटर ऑस्ट्रिया में तलाक की प्रक्रिया शुरू कर चुके थे। 2010 में शादी करने वाले इस कपल के तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक का 2017 में निधन हो गया था।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी