War 2 To KSBKBT 2 Best Collaboration of 2025 (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

Year Ender 2025: इन 5 'शानदार कोलैब' ने भारतीय सिनेमा और टीवी को दिया नया आयाम

Year Ender: इस साल एड शीरन-अरिजीत सिंह, धनुष-कृति सेनन, और ऋतिक-जूनियर एनटीआर जैसे 5 बेहतरीन कोलैबोरेशन ने भारतीय सिनेमा, संगीत और टेलीविजन को एक नई दिशा दी।

अनिल सिंह

2025 Best Collaborations: साल 2025 भारतीय मनोरंजन जगत के लिए 'कोलैबोरेशन' का साल रहा। इस साल म्यूजिक, सिनेमा और टेलीविजन पर ऐसी अनोखी साझेदारियां देखने को मिलीं, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और इंडस्ट्री को एक नया आयाम दिया।

यहाँ साल 2025 के पाँच सबसे बेहतरीन कोलैबोरेशन पर एक नजर:

1. एड शीरन और अरिजीत सिंह: संस्कृतियों का संगम

यह साल का सबसे बड़ा म्यूजिक कोलैबोरेशन था। अंग्रेजी गीतकार एड शीरन और भारतीय प्लेबैक किंग अरिजीत सिंह ने मिलकर सुपरहिट सॉन्ग 'सैफायर' को गाया। एड शीरन की एल्बम 'प्रे' का हिस्सा यह गाना तबला, सितार, और गिटार के अद्भुत मिश्रण के लिए खास रहा। गाने का 'चम-चम चमके' वाला हिस्सा दोनों सिंगर्स ने गाया, जिसने इसे दो देशों की संस्कृति का मिलन बना दिया। यह कोलैब तब हुआ जब एड शीरन ने अरिजीत सिंह के होमटाउन में काम किया।

2. धनुष और कृति सेनन: द नेचुरल रोमांटिक केमिस्ट्री

फिल्मों में इस साल कई जोड़ियां आईं, लेकिन धनुष और कृति सेनन की केमिस्ट्री सबसे हिट रही। फिल्म 'तेरे इश्क में' में उनकी दमदार और नेचुरल एक्टिंग ने आलोचकों और दर्शकों दोनों का दिल जीत लिया। दोनों की सहजता ने उन्हें साल की सबसे पसंदीदा रोमांटिक जोड़ी बना दिया।

3. दिलजीत दोसांझ और हनुमानकाइंड: 'इज-इज' का रैप धमाका

पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ और रैपर हनुमानकाइंड का कोलैबोरेशन म्यूजिक प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था। फिल्म 'धुरंधुर' के गाने 'इज-इज' में दिलजीत की दमदार आवाज को हनुमानकाइंड के प्रभावी इंग्लिश रैप ने पूरक बनाया। गाने में 'रेडी ऑर नॉट' और 'इज-इज' जैसी लाइन्स ने इसे चार्टबस्टर बना दिया।

4. बिल गेट्स और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'

टेलीविजन जगत में सबसे अनोखा कोलैबोरेशन देखने को मिला जब माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स टीवी के पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तुलसी से मातृ एवं बाल स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा की। एकता कपूर भारतीय टेलीविजन की पहली निर्माता बनीं, जिन्होंने अपने सीरियल में बिल गेट्स को शामिल किया।

5. ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर: साउथ-नॉर्थ पावर क्लैश

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन का बड़े पर्दे पर एक साथ आना सुर्खियों में रहा। बहुत कम ही बार ऐसा होता है जब दोनों इंडस्ट्री के बड़े स्टार लीड रोल में एक साथ स्क्रीन शेयर करते हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म औसत रही, लेकिन इन दो एक्शन दिग्गजों का कोलैबोरेशन भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज