ये रिश्ता क्या कहलाता है (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

YRKKH Twist: गीतांजलि की साजिश होगी बेनकाब, अभिरा की कोशिश से तान्या-कृष की बचेगी शादी!

YRKKH Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि अभिरा के खिलाफ गीतांजलि मायरा को खूब भड़काने की कोशिश करेगी। लेकिन उसकी ये चाल अरमान को पता चल जाएगी।

स्नेहा मौर्या

YRKKH Upcoming Episode: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में हर दिन नए मोड़ सामने आ रहे हैं, जो दर्शकों को बांधे हुए हैं। फूफा-सा के कोर्ट में गवाही देने के बाद कहानी में बड़ा ट्विस्ट आया, लेकिन असली ड्रामा अब शुरू होने वाला है। अब तक आपने देखा कि दादी-सा, कृष के खिलाफ बयान देती हैं, फिर कृष अरमान के कहने पर उनसे माफी मांगता है।

इसके बाद दादी-सा की घर वापसी की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इसी बीच गीतांजलि का खेल भी सामने आने वाला है, जिससे शो में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा।रिपोर्ट्स की मानें तो शो में जल्द ही गीतांजलि का ट्रैक खत्म किया जाएगा। लेकिन उससे पहले अरमान को उसकी सारी चालाकियों का पता चल जाएगा। अरमान जान जाएगा कि गीतांजलि ने अभिरा को सिर्फ एक महीने का अल्टीमेटम दिया है और वह मायरा को मैनिपुलेट कर अभिरा के खिलाफ भड़का रही है।

अरमान को पता चलेगी गीतांजलि की साजिश

अरमान को जब ये सब बातें पता चलेंगी, तो उसका गुस्सा फूट पड़ेगा। उसे महसूस होगा कि उसकी फैमिली में हो रही सारी गलतफहमियों के पीछे गीतांजलि का हाथ है। इस सच्चाई से रूबरू होने के बाद अरमान का रुख पूरी तरह बदल जाएगा। वहीं, पौद्दार हाउस में अभिरा और दादी-सा के वेलकम की तैयारी होगी। इस दौरान अंशुमन को कृष के बारे में पता चल जाएगा और वो सीधे पौद्दार हाउस तान्या को लेने पहुंच जाएगा।

तान्या को अपने साथ लेकर जाएगा अंशुमन

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आप आगे देखेंगे कि कृष को अंशुमन खूब सुनाएगा और तान्या को वापस लेकर चला जाएगा। हालांकि, अब तान्या और कृष के रिश्ते में आई दूरियां को अभिरा खत्म करने की कोशिश करेगी और अंशुमन को समझाएगी कि तान्या और कृष को थोड़ा वक्त दें और उन पर भरोसा बनाए रखें। अभिरा को अपने और अरमान की झलक इस जोड़ी में नजर आने लगेगी।

वह महसूस करेगी कि अगर वो खुद अपनी शादी को नहीं बचा पाई, तो कम से कम इस रिश्ते को टूटने से जरूर बचाएगी। अभिरा की यह सोच और उसकी कोशिशें दर्शकों को इमोशनल कर देंगी। फिलहाल आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को कई इमोशनल मोड़ देखने को मिलेंगे।

सरकार का दबाव, कॉलेजियम में मतभेद और जजों की नियुक्ति…जस्टिस कौल की किताब में चंद्रचूड़ को लेकर क्या दावा?

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज