यश, करण जौहर और संदीप रेड्डी वांगा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

यश की ‘टॉक्सिक’ के टीजर ने मचाया तहलका, करण जौहर से लेकर राम गोपाल वर्मा तक हुए फैन

Yash Toxic Celebrity Reaction: यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीज़र रिलीज होते ही वायरल हो गया। करण जौहर, राम गोपाल वर्मा और संदीप रेड्डी वांगा जैसे दिग्गजों ने इसकी जमकर तारीफ की।

सोनाली झा

Yash Toxic Teaser: साउथ के सुपरस्टार यश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर 8 जनवरी को यश के जन्मदिन के खास मौके पर रिलीज किया गया, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। टीजर को देखकर न सिर्फ फैंस बल्कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बड़े-बड़े फिल्ममेकर्स भी यश के कायल हो गए हैं।

करण जौहर, राम गोपाल वर्मा और संदीप रेड्डी वांगा जैसे नामचीन डायरेक्टर्स ने खुलेआम ‘टॉक्सिक’ के टीजर की तारीफ की है। टीजर में यश का अंदाज बेहद दमदार और स्टाइलिश नजर आ रहा है। उनकी एंट्री, बैकग्राउंड म्यूजिक और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को पूरी तरह बांध लिया है। यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही घंटों में टीजर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

राम गोपाल वर्मा का रिएक्शन

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने ‘टॉक्सिक’ का टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने डायरेक्टर गीतू मोहन की जमकर सराहना करते हुए लिखा कि टीजर देखने के बाद उन्हें कोई संदेह नहीं है कि गीतू मोहन महिला सशक्तिकरण की साक्षात मिसाल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी मेल डायरेक्टर इस तरह का डायरेक्शन नहीं कर सकता, जैसा इस फिल्म में देखने को मिला है। राम गोपाल वर्मा ने यह तक कहा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि यह फिल्म एक महिला निर्देशक ने शूट की है।

करण जौहर और संदीप रेड्डी वांगा का रिएक्शन

वहीं करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘टॉक्सिक’ का टीजर शेयर करते हुए लिखा कि वाह… जन्मदिन पर क्या शानदार अनाउंसमेंट है। वाकई कमाल। यश, जन्मदिन मुबारक हो। यह बहुत बढ़िया है। करण का यह रिएक्शन फैंस के बीच भी काफी वायरल हो रहा है। ‘एनिमल’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी यश के इस अवतार को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने लिखा कि टॉक्सिक का टीजर देखकर मैं दंग रह गया। स्टाइल, एटिट्यूड, तबाही। हैप्पी बर्थडे यश।

टॉक्सिक की स्टार कास्ट

अगर फिल्म की बात करें तो ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ तारा सुतारिया, नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी रिलीज होने वाली है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा।

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए