यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक का टीजर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर बना विवाद की वजह, महिला आयोग ने सीबीएफसी से मांगी रिपोर्ट

Yash Upcoming Film Toxic: यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर विवादों में घिर गया है। बोल्ड सीन्स को लेकर सीबीएफसी में शिकायत दर्ज हुई है, वहीं कर्नाटक राज्य महिला आयोग ने भी रिपोर्ट तलब की है।

सोनाली झा

Yash Toxic Teaser Controversy: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही जहां यश के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, वहीं अब यही टीजर विवादों की वजह बन गया है। टीजर को लेकर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन में एक कानूनी शिकायत दर्ज कराई गई है, जिससे फिल्म के मेकर्स की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

दरअसल, यश ने 9 जनवरी को अपने जन्मदिन के मौके पर ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज किया था। टीजर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोर लिए। हालांकि, टीजर में दिखाए गए कुछ बोल्ड और इंटीमेट सीन्स को लेकर आपत्ति जताई गई है। खास तौर पर अभिनेत्री साशा ग्रे के साथ दिखाए गए एक सीन को लेकर कई सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की है।

सीबीएफसी में दर्ज कराई औपचारिक शिकायत

इस मामले में कनकपुरा तालुक के सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने सीबीएफसी में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत सीबीएफसी चेयरमैन प्रसून जोशी को संबोधित की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि टीजर में दिखाए गए दृश्य अश्लील, यौन रूप से उत्तेजक और सामाजिक व नैतिक मूल्यों के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि इस तरह का कंटेंट नाबालिगों और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

टॉक्सिक का टीजर

शिकायत में यह भी कहा गया है कि ‘टॉक्सिक’ का टीजर बिना किसी उम्र संबंधी चेतावनी या सर्टिफिकेशन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खुलेआम प्रसारित किया जा रहा है। इससे बच्चे और किशोर आसानी से इस कंटेंट तक पहुंच बना रहे हैं, जो उनके मानसिक और नैतिक विकास के लिए नुकसानदेह हो सकता है। शिकायतकर्ता ने सिनेमेटोग्राफ एक्ट, 1952 और सीबीएफसी की गाइडलाइंस का हवाला देते हुए कहा है कि सिर्फ फिल्म ही नहीं, बल्कि उसके टीजर और प्रमोशनल कंटेंट भी नियमों के दायरे में आते हैं।

कब रिलीज होगा टॉक्सिक

फिल्म ‘टॉक्सिक’ यश की सबसे फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म 19 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी जैसी बड़ी अभिनेत्रियां नजर आएंगी। अब देखना होगा कि सीबीएफसी और महिला आयोग की जांच के बाद इस विवाद का क्या नतीजा निकलता है।

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?