Anupama Serial Update: मुंबई लौटते ही अनुपमा को मिला सदमा, बुल्डोजर देख उड़ गए होश

Anupama Twist: स्टार प्लस के शो अनुपमा में प्रार्थना की गोदभराई के बाद मुंबई लौटी अनुपमा को अपनी चॉल पर बुल्डोजर चलता नजर आता है। रजनी की साजिश से अनुपमा के सपनों का आशियाना टूटने की कगार पर है।
anupama serial update mumbai return bulldozer shock
अनुपमा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Anupama Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में इन दिनों जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ प्रार्थना की गोदभराई और कोठारी-शाह परिवार के बीच तनाव चरम पर है, वहीं दूसरी तरफ अनुपमा की जिंदगी में ऐसा तूफान आने वाला है, जो उसके सालों की मेहनत और सपनों को पल भर में बिखेर देगा। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को इमोशन, टकराव और सदमे से भरे सीन देखने को मिलेंगे।

अब तक आपने देखा कि प्रार्थना के बच्चे को लेकर वसुंधरा और अनुपमा आमने-सामने आ जाती हैं। गुस्से में वसुंधरा अनुपमा को लीगल नोटिस तक थमा देती है और दावा करती है कि बच्चा शाह नहीं, बल्कि कोठारी परिवार के साथ रहेगा। इस बात पर अनुपमा का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। माही और गौतम वसुंधरा का साथ देते हैं, जिससे हालात और बिगड़ जाते हैं। इसी बीच पराग एक बड़ा ऐलान कर देता है कि जो भी अनुपमा के परिवार का साथ देगा, वह कोठारी परिवार से बाहर हो जाएगा। यह सुनकर प्रार्थना खुलकर अनुपमा के साथ खड़ी हो जाती है, जिससे पराग का दिल टूट जाता है।

प्रार्थना अनुपमा के साथ लौट आएगी शाह हाउस

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में वसुंधरा के लाख मना करने के बावजूद प्रार्थना अनुपमा के साथ शाह हाउस लौट आएगी। अनुपमा पूरे सम्मान के साथ उसका स्वागत करती है। लेकिन कोठारी हाउस में ख्याति और वसुंधरा के लिए यह पल किसी झटके से कम नहीं होगा। प्रार्थना के जाने के बाद ख्याति टूट जाती है, क्योंकि वह उसे अपनी नजरों से दूर नहीं होने देना चाहती थी। दूसरी ओर, मकर संक्रांति के मौके पर परिवार के बीच थोड़ी नरमी देखने को मिलेगी और पराग भी इस जश्न में शामिल होगा।

प्रार्थना की गोदभराई के बाद मुंबई लौटेगी अनुपमा

लेकिन असली ट्विस्ट तब आएगा, जब प्रार्थना की गोदभराई के बाद अनुपमा मुंबई लौटेगी। चॉल पहुंचते ही उसे पता चलेगा कि उसकी चॉल पर बुल्डोजर चलने वाला है। रजनी की साजिश के चलते अनुपमा के सपनों का आशियाना ढहाया जा रहा होगा। यह खबर सुनते ही अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। वह रजनी को ढूंढने की कोशिश करेगी, लेकिन रजनी अपने बेटे के साथ गायब हो चुकी होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com