यश  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रिलीज से पहले यश का बड़ा धमाका, ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट की पूरी डिटेल आई सामने

Toxic Pre Release Event: यश की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का भव्य प्री-रिलीज इवेंट 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आयोजित किया जाएगा।

यति सिंह

Toxic Pre Release Event Date: केजीएफ 2 की अपार सफलता के 4 साल बाद कन्नड़ सिनेमा के 'रॉकिंग स्टार' यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी नई पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में फिल्म के निर्माता-निर्देशकों ने प्रमोशन की रफ्तार बढ़ाते हुए एक बेहद खास और भव्य प्री-रिलीज इवेंट की योजना बनाई है।

ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट के लिए बंगलुरु में तैयारियां तेज

फिल्म के मेकर्स केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने इस बड़े जलसे को बंगलुरु में आयोजित करने का फैसला किया है। खबरों के अनुसार 26 अगस्त की ग्रैंड थिएट्रीकल रिलीज से ठीक पहले होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों प्रशंसकों की मौजूदगी रहने वाली है। मेकर्स इस जलसे को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर बड़ा रूप देने की कोशिश कर रहे हैं ताकि दुनिया भर के फिल्म प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा जा सके।

5 दिग्गज एक्ट्रेस का मेला और बहुचर्चित दोहरी भूमिका

इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का डायरेक्शन प्रसिद्ध फिल्ममेकर गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसमें शामिल स्टारकास्ट है, जिसमें नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिनी वसंत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसी अभिनेत्रियां मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, पहली बार यश पर्दे पर डबल रोल में नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर उनके फैंस में भारी उत्सुकता है।

पोस्टर से लेकर गानों तक ने पहले ही मचा रखा है धमाल

फिल्म 'टॉक्सिक' के शुरुआती टीजर, पोस्टर और रिलीज हुए रोमांटिक गानों ने रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाई है। यश का एक बिल्कुल नया अंदाज और लंबे समय बाद क्लीन-शेव लुक भी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। 4 सालों के लंबे इंतजार के बाद यश को दोबारा सिनेमाघरों में देखना फैंस के लिए किसी बड़े त्योहार जैसा अनुभव होने वाला है।

RTI में बड़ा खुलासा: दिल्ली में पैलेट गन से घायलों का आंकड़ा दोगुना, AIIMS और RML क्यों छिपा रहे जानकारी?

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी मौजूद

पैलेट गन केस में कहां पहुंची जांच? पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे

Explainer: वंदे मातरम् पर क्यों नहीं थम रहा सियासी विवाद, जानिए जिन्ना के खत और कांग्रेस के फैसले का सच

हैदराबाद एस्टन मार्टिन हादसा: सांसद के 21 साल के आरोपी बेटे को मिली जमानत, तेज रफ्तार से युवती की ली थी जान