संजीदा शेख (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘Toxic’ में इस एक्ट्रेस की होगी धमाकेदार एंट्री, यश की फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस से बढ़ा बज

Sanjeeda Sheikh Entry Toxic Movie: यश की टॉक्सिक फिल्म को लेकर खबरे हैं कि इसमें संजीदा शेख की स्पेशल एंट्री हुई हैं। जिसके बाद से फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

स्नेहा मौर्या

Yash Toxic Movie New Actress Entry: साउथ सुपरस्टार यश अक्सर अपनी धमाकेदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। टीजर रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हैं। 19 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी मल्टीस्टार कास्ट मानी जा रही है।

 टॉक्सिक के स्टारकास्ट में जुड़ा एक और बड़ा नाम

फिल्म में पहले से ही नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसी अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं। अब खबर है कि संजीदा शेख भी इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस देती नजर आ सकती हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका रोल कहानी में अहम मोड़ ला सकता है।

संजीदा का पहला पैन इंडिया प्रोजेक्ट होगा

संजीदा शेख के लिए ‘टॉक्सिक’ एक बड़ा अवसर माना जा रहा है, क्योंकि यह उनका पहला पैन इंडिया प्रोजेक्ट होगा। हाल ही में वह फाइटर और हीरामंडी जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। टीवी की दुनिया में भी उन्होंने ‘क्या होगा निम्मो का’, ‘कयामत’ और ‘इश्क़ का रंग सफ़ेद’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों से अपनी अलग पहचान बनाई है।

फिल्म में डबल रोल में धमाल मचाएंगे यश

फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में यश डबल रोल में दिखाई देंगे। यह उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म के.जी.एफ: चैप्टर 2 के चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी है। ऐसे में फैंस को उनसे जबरदस्त एक्शन और पावरफुल परफॉर्मेंस की उम्मीद है।

इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश

आपको बता दें कि 19 मार्च को रिलीज होने वाली ‘टॉक्सिक’ का मुकाबला रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ से होगा। इस टकराव के चलते बॉक्स ऑफिस पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। वहीं संजीदा शेख जल्द ही अजय देवगन के साथ ‘धमाल 4’ में नजर आएंगी, जो 3 जुलाई 2026 को रिलीज होगी।

इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘इक्का’ में सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। कुल मिलाकर, ‘टॉक्सिक’ की मजबूत स्टार पावर, बड़े क्लैश और यश की दमदार वापसी ने इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?