Photo: Twitter 
मनोरंजन

यशराज ने आमिर खान की उम्मीदों पर फेरा पानी, धूम सीरीज में नहीं होगी वापसी

सुनीता पांडे

मुंबई: 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद एक आध हिट फिल्म की तलाश कर रहे आमिर खान को आदित्य चोपड़ा ने तगड़ा झटका दिया है। आमिर खान को उम्मीद थी कि आदित्य धूम सीरीज की अगली फिल्म में उन्हें कास्ट करेंगे। लेकिन यशराज ने साफ कर दिया है कि इस रोल के लिए उन्हें युवा एक्टर की तलाश है।

रिपीट नहीं करना चाहते एक्टर

खबरों के मुताबिक आमिर खान ने खुद इस फिल्म के लिए आदित्य चोपड़ा को अप्रोच किया था। लेकिन आदित्य चोपड़ा ने इस पर कोई रिएक्शन ही नहीं दिया। सूत्रों की मानें तो आदित्य चोपड़ा धूम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में रणवीर सिंह को कास्ट करना चाहते हैं। दरअसल आदित्य चोपड़ा धूम के मेन रोल में किसी एक्टर को रिपीट नहीं करना चाहते।

आमिर को लगा झटका

अब तक आमिर खान के अलावा जॉन अब्राहम और ऋतिक रोशन जैसे कलाकार धूम सीरीज में  काम कर चुके हैं। इसलिए अब बारी रणवीर सिंह की है। आदित्य चोपड़ा का ये रुख आमिर खान के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

सेफ जोन की तलाश में आमिर

'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' के बाद 'लाल सिंह चड्ढा' की नाकामयाबी ने आमिर कॉन्फिडेंस को बुरी तरह हिलाकर रख दिया है। इसलिए अब वो सेफ जोन तलाश रहे हैं। देखते हैं उनकी इस तलाश को कौन पूरा करता है।

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार