यामी गौतम (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

यामी गौतम की नेशनल अवॉर्ड जीत पर परिवार में जश्न का माहौल, बहन ने लगाया गले तो पिता ने प्यार से चूमा माथा

Yami Gautam Family Celebration: यामी गौतम ने फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए पहला बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद परिवार संग जश्न मनाया। बहन सुरीली गौतम ने उन्हें खुशी में गोद में उठा लिया।

सोनाली झा

Yami Gautam National Film Award: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम के लिए यह साल बेहद खास रहा है। फिल्म 'आर्टिकल 370' में शानदार अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है। यह यामी का पहला बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल अवॉर्ड है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद एक्ट्रेस ने अपने परिवार के साथ खास अंदाज में जश्न मनाया। इस सेलिब्रेशन की झलक उनकी बहन सुरीली गौतम ने अपने यूट्यूब व्लॉग में दिखाई है।

यामी गौतम की नेशनल अवॉर्ड जीतने की खुशी उनके परिवार के चेहरे पर साफ नजर आई। सुरीली गौतम ने अपनी बहन के लिए खास सेलिब्रेशन रखा। इस मौके पर यामी की पसंदीदा मिठाई बेसन का हलवा भी बनाया गया। सुरीली ने यामी को नेशनल अवॉर्ड जीतने की बधाई दी और उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद खुशी में उन्होंने यामी को गोद में उठा लिया। बहन के इस अंदाज पर यामी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। दोनों बहनों के बीच का यह प्यारा पल काफी खास नजर आया।

पिता ने फूलों का गुलदस्ता देकर बेटी को चूमा माथा

यामी के माता-पिता भी बेटी की इस उपलब्धि से बेहद खुश नजर आए। उनके पिता ने यामी गौतम को फूलों का गुलदस्ता दिया और फिर उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद उन्होंने प्यार से बेटी का माथा चूमा। पिता के इस भावुक अंदाज ने इस सेलिब्रेशन को और खास बना दिया। वहीं यामी की मां ने भी बेटी को गले लगाकर उन्हें बधाई दी। परिवार के साथ इन खुशनुमा पलों के बीच यामी बेसन का हलवा खाते हुए भी नजर आईं।

नेशनल अवॉर्ड लेते वक्त भावुक हो गई थीं यामी गौतम

यामी गौतम को 22 सितंबर को गुजरात के केवड़िया में आयोजित 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बेस्ट एक्ट्रेस के सम्मान से नवाजा। यह सम्मान मिलने के बाद यामी भावुक नजर आई थीं।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अवॉर्ड समारोह की कई तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा था, जिसमें अपनी इस उपलब्धि को लेकर भावनाएं जाहिर की थीं। अब परिवार के साथ मनाए गए इस जश्न की तस्वीरें और वीडियो उनके लिए इस यादगार उपलब्धि को और भी खास बना रहे हैं।

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका