यामी गौतम ने 'आर्टिकल 370' की सफलता पर जाहिर की खुशी 
मनोरंजन

यामी गौतम ने IFFI में 'आर्टिकल 370' की सफलता पर जाहिर की खुशी, फिल्म की कहानी पर की बात

यामी गौतम धर ने हमेशा अपनी दमदार एक्टिंग से साबित किया है कि वो एक बेहतरीन परफॉर्मर हैं। हाल ही में उनकी फिल्म आर्टिकल 370 में उनका शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिला, जिसे हर तरफ से खूब सराहना और प्यार मिला है।

सोनाली झा

मुंबई: यामी गौतम धर ने हमेशा अपनी दमदार एक्टिंग से साबित किया है कि वो एक बेहतरीन परफॉर्मर हैं। अक्सर वो अपनी कंधों पर पूरी फिल्म को संभाल लेती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म आर्टिकल 370 में उनका शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिला, जिसे हर तरफ से खूब सराहना और प्यार मिला है। यामी गौतम ने अपनी फिल्म 'आर्टिकल 370' की स्क्रीनिंग के लिए गोवा में हुए 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में हिस्सा लिया और फिल्म और अपने सिनेमा के सफर पर अपने विचार शेयर किए। यह यामी का मां बनने के बाद पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था।

यामी गौतम ने कहा कि मैंने हमेशा ऐसी फिल्मों को चुना है जो किसी न किसी तरीके से खास होती हैं और आदित्य ने भी ऐसा ही किया। उन्होंने इस फिल्म को लोकेश के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया। यह कोई बहुत पॉपुलर किस्म की फिल्म नहीं थी और इसके साथ कई सवाल और सलाहें आईं जैसे, 'क्या आपको यकीन है? क्या ये फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी? क्या ये जुड़ पाएगी? इसमें कोई गाने नहीं हैं।

यामी ने आगे कहा कि आर्टिकल 370 एक गंभीर फिल्म है और डॉक्यूमेंट्री पर आधारित है। लेकिन हमें पूरी तरह से यकीन थे कि अगर यह फिल्म अच्छी तरह से बनाई गई है, अच्छी कहानी है, अच्छे परफॉर्मेंस हैं और सही टीम का समर्थन है, तो यह जरूर सफल होगी। उन्होंने हमेशा मजबूत किरदारों को चुनने का फैसला जानबूझकर किया है और हम भी इस बात से सहमत हैं।

यामी ने पर्दे पर मजबूत महिला किरदारों को बखूबी निभाया है, जो हमेशा अलग नजर आते हैं। आर्टिकल 370 उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ इस साल की एक महत्वपूर्ण फिल्म बन गई है। यामी ने कहा कि दोनों तरीकों से, यह एक सोचा-समझा फैसला है। मुझे लगता है कि अगर आप लगातार इस दिशा में काम करते हैं, तो दर्शक, फिल्म निर्माता, लेखक, और प्रोड्यूसर समझते हैं कि आप कॉमेडी, राजनीतिक थ्रिलर, और ड्रामा भी कर सकते हैं।

यामी ने कहा कि असल में, मैं पहले से ज्यादा बिजी हूं और मैं अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी को बैलेंस करने के लिए तैयार हूं। यह एक बड़ा बदलाव है, लेकिन बदलाव एक रात में नहीं आता। इसके लिए बलिदान, लगातार मेहनत और बहुत से लोगों का समर्थन चाहिए। हमें इसका जश्न मनाना चाहिए, और मुझे इस समय सिनेमा का हिस्सा बनकर खुशी है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा