हक में यामी गौतम-इमरान हाशमी का दमदार अभिनय 
मनोरंजन

हक में यामी गौतम-इमरान हाशमी का दमदार अभिनय, जिग्ना वोरा बोलीं- दोनों ने किरदारों को किया जीवंत

Yami Gautam-Emraan Hashmi Film: यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म वरिष्ठ पत्रकार जिग्ना वोरा की किताब ‘बानो: भारत की बेटी’ पर आधारित है।

सोनाली झा

Yami Gautam and Emraan Hashmi Powerful Performances: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली कलाकार यामी गौतम और इमरान हाशमी की आगामी फिल्म ‘हक’ 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म वरिष्ठ पत्रकार जिग्ना वोरा की मशहूर किताब ‘बानो: भारत की बेटी’ पर आधारित है। फिल्म एक सशक्त महिला की कहानी को पर्दे पर पेश करती है, जिसने अपने अधिकारों के लिए समाज और व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष किया।

जिग्ना वोरा ने बताया कि यामी गौतम और इमरान हाशमी ने फिल्म में अपने-अपने किरदारों को बखूबी निभाया है। उन्होंने कहा कि यामी गौतम और इमरान हाशमी दोनों ने अपनी भूमिकाओं को जीवंत कर दिया है। उनके अभिनय में सच्चाई और गहराई झलकती है। मुझे विश्वास है कि दर्शक फिल्म के हर पल से भावनात्मक रूप से जुड़ जाएंगे।

जिग्ना वोरा ने कही ये बात

जिग्ना वोरा की किताब ‘बानो: भारत की बेटी’ एक ऐसी महिला की कहानी है जिसने अपने अधिकारों और पहचान के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। जिग्ना ने बताया कि फिल्म में भी उस साहसिक संघर्ष को उसी भावना के साथ दिखाया गया है, जैसा उन्होंने अपनी किताब में लिखा था। उन्होंने कहा कि मुख्य किरदार शाह बानो एक बेहद साहसी महिला थीं। 1960 के दशक के अंत में तलाक के बाद उन्होंने अपने हक के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया।

फिल्म की कहानी

जिग्ना ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक संघर्ष किया। यह कहानी सिर्फ एक महिला की नहीं, बल्कि हर उस भारतीय महिला की है जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती है। जिग्ना ने आगे कहा कि उनकी किताब पूरी तरह सच्ची घटनाओं पर आधारित है और इसमें दर्शाए गए सभी तथ्यों की पुष्टि अदालत के दस्तावेजों से होती है। उन्होंने इस बात पर भी खुशी जताई कि फिल्म निर्माता और कलाकारों ने कहानी की आत्मा से कोई समझौता नहीं किया है।

फिल्म का स्टार कास्ट

फिल्म ‘हक’ का निर्देशन सुपर्ण एस वर्मा ने किया है, जबकि इसमें शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और असीम हट्टंगडी जैसे मजबूत कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म से जुड़ी उम्मीदों पर बात करते हुए जिग्ना ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि ‘हक’ सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक संदेश लेकर आएगी, हर महिला को अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना चाहिए।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन