जानें कौन हैं सजदा पठान, अनुजा फिल्म की वजह से दुनिया भर में हो रही है चर्चा  
मनोरंजन

Who is Sajda Pathan: बाल मजदूर से एक्ट्रेस बनी ये बच्ची, ऑस्कर में नॉमिनेट हुई फिल्म अनुजा

Who is Sajda Pathan: असल जिंदगी में झुग्गियों में रहने वाली सजदा पठान अनुजा फिल्म की वजह से सुर्खियों में आई हैं। बाल मजदूरी से कुछ समय पहले इस बच्ची को रेस्क्यू कराया गया था और अब ये चाइल्ड एक्ट्रेस बन गई है।

अनिल सिंह

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा, गुनीत मोंगा और हॉलीवुड एक्टर मिंडी कलिंग ने मिलकर फिल्म अनुजा को बनाया है। दरअसल अनुजा फिल्म ऑस्कर 2025 में बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट हुई है। इस फिल्म में एक 9 साल की बच्ची की कहानी को दिखाया गया है, जिसके आगे दो विकल्प होते हैं, एक वह अपनी बहन के साथ पढ़ाई करें या फिर कारखाने में काम करे। फिल्म में सजदा पठान और अनन्या शानबाग नाम की दो बच्चियों ने एक्टिंग की है। दिलचस्प बात यह है कि सजदा पठान खुद झुग्गियों में रहती है और पहले बाल मजदूरी का काम किया करती थी।

सजदा पठान को एक एनजीओ की मदद से बाल मजदूरी से निजात मिली। असल जिंदगी में इस 9 साल की बच्ची ने काफी संघर्ष किया है और अब वह चाइल्ड आर्टिस्ट बन गई है। सजदा पठान इससे पहले लेटीटीया कोलंबनी की एक फिल्म 'द ब्रैड' में काम किया था। जहां उनके काम को खूब सराहना मिली और अब अनुजा फिल्म में उनकी एक्टिंग को सराहा जा रहा है। यह फिल्म ऑस्कर 2025 के लिए नॉमिनेट हुई है। सजदा दिल्ली में बाल मजदूरी का काम किया करती थी। सलाम बालक ट्रस्ट नाम की एक संस्था ने इस बच्ची को बाल मजदूरी से रेस्क्यू कराया था।

एडाम जे ग्रेव्स और सुचित्रा मट्टई के डायरेक्शन में बनी अनुजा फिल्म एक 9 साल की बच्ची की कहानी पर आधारित है। यह फिल्म बाल मजदूरी से जुड़ी हुई है। इस फिल्म में 9 साल की बच्ची के पास दो विकल्प होते हैं। एक अपनी बहन के साथ पढ़ाई करने का और दूसरा कारखाने जाकर काम करने का। उसका फैसला उसकी तकदीर निर्धारित करने वाला फैसला होता है और इसी कहानी को फिल्म में बेहद दिलचस्प तरीके से पेश किया गया है। यही कारण है कि यह फिल्म इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को गुनीत मोंगा, प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड एक्टर मिंडी कलिंग ने बनाया है।

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी