रुचि गुर्जर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कौन हैं रुचि गुर्जर, जिसने Cannes 2025 में पीएम मोदी की तस्वीर वाला नेकलेस पहन बिखेरा जलवा, लुक देख हैरान रह गए लोग

78वें कान्स का आयोजन फ्रांस में चल रहा है। इस समारोह में तमाम हस्तियां अपना जलवा बिखेर रही हैं। इसी बीच एक भारतीय मॉडल रेड कार्पेट पर पीएम मोदी की तस्वीर वाला नेकलेस पहनकर पहुंचीं। ऐसे में आइए जानते हैं वो कौन है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का आयोजन फ्रांस में पूरे जोरों-शोरों से चल रहा है। हर दिन कोई ना कोई सेलिब्रिटी अपने अनोखे फैशन स्टाइल के चलते सुर्खियों में आ रहा है। इसी बीच एक भारतीय मॉडल ने ऐसा लुक अपनाया कि हर किसी की नजरें उस पर टिक गईं।

दरअसल, मॉडल ने कान्स में पीएम मोदी की फोटो वाला नेकलेस पहनकर सनसनी मचा दी है, ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन है...

कौन हैं रुचि गुर्जर? जिसने कान्स 2025 के रेड कार्पेट पर पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाला नेकलेस पहनकर एंट्री मारी और हर किसी को चौंका दिया। वो और कोई नहीं, बल्कि भारतीय मॉडल रुचि गुर्जर हैं। उनके इस अनोखे अंदाज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और लोग उनके लुक की जमकर चर्चा कर रहे हैं।

राजस्थान के गुर्जर परिवार में जन्मी रुचि एक पेशेवर मॉडल हैं। उन्होंने 2023 में 'मिस हरियाणा' का खिताब जीतकर मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। जयपुर के महारानी डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद रुचि ने मायानगरी मुंबई का रुख किया और फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने का सपना लेकर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।

म्यूजिक वीडियो कर चुकी हैं रुचि

रुचि अब तक दो म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। ‘जब तू मेरी न सही’ और ‘हेली में चोर’, जिन पर यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं। एक्ट्रेस के तौर पर उनके परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफ हुई है।

एक इंटरव्यू में रुचि ने बताया था कि उनके जैसे पारंपरिक परिवार से आने वाली लड़कियों को ग्लैमर इंडस्ट्री में जाने की इजाजत नहीं होती। लेकिन उनके पिता ने उनका पूरा साथ दिया और आज वह न सिर्फ अपने सपनों को जी रही हैं, बल्कि अपने गुर्जर समाज के लिए एक प्रेरणा बनना चाहती हैं।

पीएम मोदी को स्पेशल ट्रिब्यूट

कान्स के रेड कारपेट पर पीएम मोदी की तस्वीर वाला हार पहनना उनके लिए सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि एक स्पेशल ट्रिब्यूट भी था। इससे यह साफ जाहिर होता है कि रुचि पीएम मोदी की बड़ी फैन हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप