परस्तू अहमदी (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन

Parastoo Ahmadi Hijab Controversy: ईरानी गायिका परस्तू अहमदी इन दिनों सुर्खियों में हैं। बिना हिजाब लाइवस्ट्रीम कॉन्सर्ट करने के आरोप में उन पर सख्त कार्रवाई की खबरें सामने आई हैं।

सोनाली झा

Who Is Parastoo Ahmadi: ईरान की युवा गायिका परस्तू अहमदी इन दिनों सुर्खियों में हैं। 29 वर्षीय सिंगर का नाम उनकी संगीत प्रतिभा से अधिक उन पर लगाए गए प्रतिबंधों और सजा को लेकर चर्चा में है। बिना हिजाब लाइवस्ट्रीम कॉन्सर्ट करने के आरोप में उन्हें कथित तौर पर 74 कोड़ों की सजा और दो साल के यात्रा प्रतिबंध का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और महिलाओं के अधिकारों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस छेड़ दी है।

परस्तू अहमदी का जन्म ईरान के माजंदरान प्रांत में हुआ था। शुरुआती दिनों में उन्होंने फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की, लेकिन उनका झुकाव हमेशा संगीत की ओर रहा। धीरे-धीरे उन्होंने गायन को अपना करियर बनाया और अपनी अलग पहचान स्थापित की। परस्तू पारंपरिक ईरानी लोक संगीत को आधुनिक अंदाज में पेश करने के लिए जानी जाती हैं। उनकी सुरीली आवाज और संगीत में प्रयोग करने की शैली ने उन्हें युवाओं के बीच लोकप्रिय बना दिया।

14 साल की उम्र से शुरू किया संगीत प्रशिक्षण

जानकारी के अनुसार, परस्तू ने महज 14 साल की उम्र में ही लोक संगीत और वोकल ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। वर्षों की मेहनत और अभ्यास के बाद उन्होंने अपनी गायकी को एक नया मुकाम दिया। संगीत के साथ-साथ वह सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। यही कारण है कि उनकी पहचान केवल एक गायिका तक सीमित नहीं रही, बल्कि वह कई युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गईं।

यूट्यूब से मिली वैश्विक पहचान

परस्तू अहमदी ने 2024 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। उनके चैनल पर हजारों सब्सक्राइबर हैं और वह अपने संगीत वीडियो के साथ लाइव परफॉर्मेंस शेयर करती रही हैं। बताया जाता है कि 2024 में उन्होंने एक वर्चुअल कॉन्सर्ट प्रस्तुत किया था, जिसमें वह बिना हिजाब नजर आई थीं। इस कार्यक्रम में उन्होंने एक देशभक्ति गीत भी गाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हुआ और लाखों लोगों ने इसे देखा।

विवाद और अंतरराष्ट्रीय चर्चा

इसी कॉन्सर्ट के बाद परस्तू अहमदी विवादों के केंद्र में आ गईं। उन पर लगाए गए आरोपों और सजा की खबरों ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान खींचा। मानवाधिकार संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मामले को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और महिलाओं की व्यक्तिगत पसंद से जोड़कर देखा है। फिलहाल परस्तू अहमदी का नाम केवल संगीत जगत में ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक बहसों में भी प्रमुखता से लिया जा रहा है।

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ