कौन हैं जैनब रावदजी  
मनोरंजन

कौन हैं नागार्जुन की होने वाली छोटी बहू जैनब रावदजी, मस्लिम परिवार से है ताल्लुक

साउथ एक्टर नागा चैतन्य के बाद उनके छोटे भाई अखिल अक्किनेनी ने भी अपने लिए अपनी हमसफर चुन ली हैं। अखिल अक्किनेनी ने जैनब रावदजी के साथ सगाई की है। नागार्जुन अक्किनेनी ने परिवार में एक और नई बहू का स्वागत किया है।

सोनाली झा

मुंबई: साउथ एक्टर नागा चैतन्य के बाद उनके छोटे भाई अखिल अक्किनेनी ने भी अपने लिए अपनी हमसफर चुन ली हैं। अखिल अक्किनेनी ने जैनब रावदजी के साथ सगाई की है। नागार्जुन अक्किनेनी ने परिवार में एक और नई बहू का स्वागत किया है। नागार्जुन ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर बेटे अखिल और होने वाली बहू जैनब रावदजी की फोटो शेयर की।

नागार्जुन ने कैप्शन में लिखा हम अपने बेटे अखिल अक्किनेनी की सगाई की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। हमारी होने वाली बहू जैनब के साथ। जैनब का हमारी फैमिली में स्वागत करते हुए हम बहुत खुश हैं। इस जोड़े को बधाई और आशीर्वाद दें। वहीं, अखिल अक्किनेनी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की घोषणा किया है। अखिल अक्किनेनी ने जैनब रावदजी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मुझे मेरा हमेशा का प्यार मिल गया है, यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि जैनब और मैं खुशी-खुशी सगाई कर रहे हैं।

कौन हैं जैनब रावदजी

जैनब रावदजी इंडस्ट्रीयलिस्ट जुल्फी रावदजी की बेटी हैं। जैनब मुंबई की एक आर्टिस्ट और आर्ट एग्जिबीटर हैं। जैनब इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, वे एक लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं, जो स्किनकेयर करती हैं। जैनब रावदजी का ताल्लुक मुस्लिम परिवार से हैं। जैनब का पालन पोषण इंडिया के अलावा दुबई और लंदन में हुआ है। जैनब और अखिल कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कपल अगले साल तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी

नागार्जुन अक्किनेनी के बड़े बेटे नागा चैतन्य ने 8 अगस्त को एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से सगाई की थी। सगाई के बाद दोनों की शादी को लेकर चर्चा में हैं। नागा चैतन्य और शोभिता की शादी 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में होने वाली है। हाल ही में कपल के शादी का कार्ड लीक हो गया था। नागा और शोभिता के वेडिंग कार्ड में लिखा है कि हमें नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की अनाउंसमेंट करते हुए खुशी हो रही है। इस खास अवसर पर आपकी शुभकामनाएं और आशीर्वाद बहुत सराहनीय हैं।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?