नदीम नदज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

कौन हैं नदीम कुरैशी? जिसकी माही विज संग वायरल हुई फोटो, भाईजान से भी है खास कनेक्शन

Who Is Nadeem Qureshi: माही विज ने अपने बेस्ट फ्रेंड संग एक पोस्ट शेयर की। जिसके बाद उनकी खूब चर्चा होने लगी। ऐसे में चलिए जानते हैं कौन नदीम कुरैशी हैं और उनका सलमान खान से क्या कनेक्शन है।

स्नेहा मौर्या

Nadeem Qureshi Connected With Salman Khan: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस माही विज ने हाल ही में अपने पति जय भानुशाली से अलग होने का ऐलान किया। 14 साल की शादी के बाद दोनों ने यह फैसला आपसी सहमति से लिया। अलग होने के ऐलान के बाद माही ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर की, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी।

दरअसल, माही विज ने इस पोस्ट में अपने बेस्ट फ्रेंड नदीम के साथ तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में माही, नदीम को केक खिलाती नजर आ रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में माही ने लिखा, “जिसे मैंने चुना है, वो संयोग से नहीं, बल्कि दिल से चुना है। तुम्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।”

इस पोस्ट के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने माही और नदीम के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। हालांकि, न माही और न ही नदीम ने किसी तरह के रोमांटिक रिश्ते की पुष्टि की है। साथ ही अब हर कोई जानना चाहते हैं, कि नदीम कुरैशी कौन हैं और उनका सलमान खान के साथ क्या कनेक्शन है...

कौन हैं नदीम कुरैशी और सलमान से क्या है कनेक्शन?

बता दें,नदीम कुरैशी एक मीडिया प्रोफेशनल और प्रोड्यूसर हैं, जो सलमान खान टेलीविजन (SKTV) से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कई टीवी प्रोजेक्ट्स में प्रोड्यूसर और एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम किया है। सिर्फ इतना ही नहीं, पिछले कुछ सालों में नदीम ने सलमान खान के साथ भी करीबी रिश्ता बनाया। 2023 में सलमान ने नदीम को उनके जन्मदिन पर पब्लिकली विश किया और उन्हें अपना “सबसे करीबी और सबसे पुराना दोस्त” बताया। इसके बाद से नदीम सलमान खान के करीबी लोगों में गिने जाने लगे।

15 साल बाद टूटा माही विज और जय का रिश्ता

माही और जय भानुशाली की शादी 2011 में हुई थी। इस कपल ने 2017 में दो बच्चों, खुशी और राजवीर को गोद लिया। इसके बाद 2019 में उनकी बेटी तारा का स्वागत किया गया। अलग होने के बावजूद माही और जय अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी भी साझा करते रहते हैं।

फिलहाल, माही की नदीम संग पोस्ट ने दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि उनके निजी रिश्तों में बदलाव आया है, लेकिन इस पोस्ट में सिर्फ दोस्ताना प्यार और सम्मान झलकता है। उनके दोस्त अंकिता लोखंडे ने भी सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए साफ किया कि किसी को किसी के निजी रिश्तों पर सवाल उठाने का हक नहीं है।

पुलिस स्मृति दिवस आज: 1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए थे 10 जवान, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल