मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Welcome 3 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की दमदार वापसी, 'वेलकम 3' ने ओपनिंग डे पर दिखाया जलवा

Welcome 3 Opening Collection: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने अपने रिलीजिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए करीब 15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

यति सिंह

Welcome 3 BO Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से जोरदार ठहाके गूंजने लगे हैं और इसका पूरा श्रेय जाता है बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को। अपनी पिछली फिल्म भूत बंगला से बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचाने के बाद अब अक्षय अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ दर्शकों को गुदगुदाने लौट आए हैं। उनकी नई कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। सिनेमाघरों से आ रही खबरें बताती हैं कि दर्शक इस फिल्म को देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं, जिसके चलते पहले ही दिन नोटों की बारिश शुरू हो गई है।

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने अपने रिलीजिंग डे पर जो आंकड़े दर्ज किए हैं, वे वाकई हैरान करने वाले हैं। रिपोर्टों के अनुसार 'वेलकम टू द जंगल' कॉमेडी ड्रामा ने पहले ही दिन भारत में 15 करोड़ रुपये की छप्परफाड़ कलेक्शन किया है। मजेदार बात यह है कि इस फिल्म ने कमाई के मामले में अक्षय कुमार की ही पिछली रिलीज भूत बंगला को काफी पीछे छोड़ दिया है, जिसने अपने पहले दिन केवल 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

दुनियाभर में दिखा वेलकम का जलवा

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज से पहले हुए पेड प्रीव्यूज के जरिए ही 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके अलावा देश भर के सिनेमाघरों में इस फिल्म के कुल 10,892 शोज दिखाए गए हैं। इन शानदार शोज के दम पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 22.50 करोड़ रुपये के पार हो गया है।

जबकि फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का नेट कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है, जहां इसने पहले दिन 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 29.00 करोड़ रुपये हो चुका है।

दिग्गज फिल्मों से टकराई कलाकारों की फौज

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की कहानी भी काफी अनूठी और मनोरंजक है। कके केंद्र में एक ऐसा कहानी में अमीर व्यक्ति है जो अपनी काली कमाई को सफेद करने के लिए एक फिल्म बनाने का फैसला करता है। इस योजना को अंजाम देने के लिए वह कई संघर्ष कर रहे कलाकारों को काम पर रखता है।

इसके बाद यह अभिनेता अक्षय कुमार समेत सितारों की पूरी टोली अनजाने में शूटिंग के लिए एक गांव में पहुंच जाती है, जहां किसी को भी असली मकसद का अंदाजा नहीं होता। फिल्म की कहानी में असली रोमांच तब आता है जब इन सीधे-साधे कलाकारों का सामना असली के खतरनाक विलन से हो जाता है,

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल

INDIA गठबंधन की बैठक से पहले पोस्टर वॉर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला होर्डिंग लगा

CWC Meeting: नीतीश कुमार गद्दार हैं...! बैठक में भड़कीं सोनिया गांधी, खरगे ने भी खोला JDU का राज

ज्ञानेश कुमार को हटाने की रणनीति तैयार! CWC की बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक की मीटिंग; अखिलेश नहीं होंगे शामिल