ऋतिक, NTR, अनिल कपूर और कियारा आडवाणी, वॉर 2 के लिए किसे मिली कितनी फीस 
मनोरंजन

वॉर 2 के लिए ऋतिक रोशन को मिली जूनियर NTR से कम फीस! फिर भी ज्यादा होगी कमाई

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की बहुचर्चित फिल्म War 2 चर्चा में बनी हुई है। ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, अनिल कपूर और कियारा आडवाणी को कितनी Fees मिली है, इसको लेकर तेजी से चर्चा हो रही है।

अनिल सिंह

StartFragment

War 2 Star Cast Fees: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की बहुचर्चित फिल्म वॉर 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करेगी, ऐसी उम्मीद की जा रही है। इसे रिलीज होने से पहले ही साल की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है।  फिल्म का बजट भी (400 करोड़) भारी भरकम है। ऐसे में स्टार कास्ट को कितनी फीस मिली है, इसकी चर्चा अब तेजी से हो रही है। आइए जानते हैं ऋतिक रोशन से लेकर कियारा आडवाणी तक किसे कितनी फीस मिली है। 

मीडिया रिपोर्ट्स में फीस को लेकर जो दावा किया गया है, उसमें ऋतिक रोशन की फीस जूनियर एनटीआर से कम नजर आ रही है, लेकिन फिर भी फिल्म रिलीज होने के बाद ऋतिक रोशन इस फिल्म के जरिए जूनियर एनटीआर से ज्यादा कमाई करेंगे, यह भी दावा किया जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं आखिर कहानी में ट्विस्ट क्या है। 

NTR से कम है ऋतिक रोशन की फीस 

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वॉर 2 फिल्म के लिए ऋतिक रोशन ने यशराज फिल्म्स के साथ जबरदस्त डील की है। एनडीटीवी की रिपोर्ट में बताया गया कि फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को 50 करोड़ की भारी भरकम फीस मिली है, जबकि वह प्रॉफिट भी शेयर करेंगे। मतलब फिल्म की कमाई से होने वाले मुनाफे में भी ऋतिक रोशन का हिस्सा होगा इस लिहाज से उनकी फीस की रकम 50 करोड़ से बढ़कर 100 करोड़ तक पहुंच सकती है। 

वॉर 2 के लिए NTR को मिली कितनी फीस 

जूनियर एनटीआर को लेकर इंडिया टुडे की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फिल्म के लिए जूनियर एनटीआर को भी जबरदस्त फीस दी गई है, उन्हें 70 से 75 करोड़ रुपए फीस के तौर पर मिले हैं। हालांकि वह फिल्म को होने वाले मुनाफे में भागीदार नहीं है। 

अनिल कपूर को मिली कियारा से कम फीस 

फिल्म को लेकर चौंकाने वाली बात यह है कि कियारा आडवाणी को फिल्म के लिए 15 करोड़ की फीस मिली है, ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है, जबकि फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले अनिल कपूर को 10 करोड़ की फीस मिली है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि इसी वजह से लोग हैरानी जता रहे हैं कि सीनियर एक्टर अनिल कपूर को कियारा आडवाणी से कम पैसे मिल रहे हैं। फिल्म वॉर 2 की अगर बात करें तो यह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है। 14 अगस्त को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ है। 

EndFragment

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई