विश्वक सेन की 'लैला' पर हुआ बवाल 
मनोरंजन

Boycott Laila Film: विश्वक सेन की 'लैला' पर हुआ बवाल, जानिए क्यों उठी फिल्म के बायकॉट की मांग

Boycott Laila Film: विश्वक सेन की फिल्म 'लैला' 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। आइए जानते हैं क्या है मामला।

अनिल सिंह

विश्वक सेन की फिल्म लैला विवादों में घिर गई है। 14 फरवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। ट्विटर पर फिल्म को बायकॉट करने की मांग की जा रही है, तो वहीं फिल्म के एक्टर विश्वक सेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोगों से माफी मांगी है और लोगों से विरोध से दूर रहने की अपील की है। फिल्म को लेकर राजनीति गरमा गई है। आइए जानते हैं क्या मामला है।

लैला एक तेलुगू फिल्म है जो 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में विश्व सेन और आकांक्षा शर्मा अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। लेकिन इस फिल्म में पृथ्वीराज ने भी भूमिका निभाई है। उन्हीं की भूमिका को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया। तो उन्होंने वाई एस जगन के नेतृत्व वाली YSRCP सरकार पर कटाक्ष किया था। उनका यही भाषण तेजी से वायरल हो गया और पृथ्वी के बयान के बाद जगनमोहन रेड्डी की पार्टी के समर्थकों में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला और उन लोगों ने सोशल मीडिया पर विश्वास सेन के बायकॉट को लेकर ट्रेंड शुरू किया। फिल्म लैला को लेकर भी बायकाट ट्रेंड होने लगा। फिल्म को विवादों में घिरता देख विश्वक सेन ने माफी मांगी है।

विश्वक सेन ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात पर जोर दिया कि किसी भी फिल्म पर बैन लगाना सही नहीं है, क्योंकि इससे कई लोगों की रोजी-रोटी चलती है, करोड़ों रुपए दांव पर लगे होते हैं। विश्वक ने मीडिया और जगनमोहन रेड्डी के पार्टी के लोगों से माफी भी मांगी और कहा कि अगर पृथ्वी के शब्दों से आपको ठेस पहुंची है तो मैं उनकी ओर से आप सभी से माफी मांगता हूं। लैला फिल्म के विवादों में घिरने से फिल्म को फायदा हो सकता है, क्योंकि इस फिल्म के बारे में कोई चर्चा इससे पहले तक नहीं थी। अब देखना यह होगा कि विवादों में घिरने के बाद इस फिल्म को इससे फायदा होता है या नुकसान।

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस