विराट कोहली, अनुष्का शर्मा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अनुष्का ही मेरी रोशनी है…विराट कोहली ने पत्नी संग शेयर की खास फोटो, यूं किया न्यू ईयर 2026 का वेलकम

Virat Kohli Instagram Post: विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ खास तस्वीर शेयर कर 2026 का स्वागत किया। पत्नी को 'जिंदगी की रोशनी' बताते हुए क्रिकेटर का पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया।

स्नेहा मौर्या

Virat Kohli And Anushka Sharma Spider Net Look: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने नए साल 2026 में कदम रखते हुए अपनी निजी जिंदगी की एक बेहद खूबसूरत झलक फैंस के साथ साझा की है। विराट ने सोशल मीडिया पर पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ एक खास फोटो पोस्ट की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। इस तस्वीर के साथ विराट का प्यार भरा कैप्शन भी लोगों का दिल छू रहा है।

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह और अनुष्का बेहद कूल और अलग अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों के आधे चेहरे पर फेस पेंटिंग बनी हुई है। विराट के चेहरे पर स्पाइडर वेब की डिजाइन है, जबकि अनुष्का के चेहरे पर खूबसूरत बटरफ्लाई पेंट नजर आ रही है। यह फोटो कपल के मस्तीभरे और क्रिएटिव मूड को बखूबी दर्शाती है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की फोटो ने जीता दिल

तस्वीर में अनुष्का शर्मा व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम पहने बेहद सिंपल और एलिगेंट लग रही हैं। खुले बालों में उनका लुक काफी फ्रेश और नेचुरल दिखाई दे रहा है। वहीं विराट ब्लैक टी-शर्ट और बेज पैंट में स्टाइलिश अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। फोटो में विराट अनुष्का के कंधे पर हाथ रखे हुए पोज देते दिख रहे हैं, जो उनके मजबूत रिश्ते की झलक देता है।

इस तस्वीर के साथ विराट कोहली ने कैप्शन में अनुष्का को टैग करते हुए लिखा, “अपनी जिंदगी की रोशनी के साथ 2026 में कदम रख रहा हूं।” विराट का यह छोटा लेकिन बेहद इमोशनल कैप्शन फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

यूजर्स ने किया जमकर कमेंट

विराट की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस कपल को न्यू ईयर 2026 की शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “किंग और क्वीन।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “दुनिया का सबसे बेस्ट कपल।” कई फैंस ने रेड हार्ट इमोजी के साथ कपल पर अपना प्यार जाहिर किया।

गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड और क्रिकेट की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं। दोनों अक्सर अपनी फैमिली लाइफ और पर्सनल मोमेंट्स की झलक फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं, जिसे लोग दिल से पसंद करते हैं। नए साल की यह शुरुआत एक बार फिर साबित करती है कि विराट और अनुष्का की बॉन्डिंग फैंस के लिए हमेशा खास रहेगी।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज