Vinay Anand On Govinda Sunita Ahuja (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

'मामा और मामी की जोड़ी...', गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते पर बोले भांजे विनय आनंद

Vinay Anand On Govinda Sunita Ahuja: अभिनेता विनय आनंद ने मामा गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्तों पर बात की। साथ ही अपने नए ओटीटी शो 'एसीपी विक्रांत' के जरिए कमबैक का एलान किया।

अनिल सिंह

Govinda And Sunita Ahuja: 'दिल ने फिर याद किया' और 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले अभिनेता विनय आनंद एक बार फिर चर्चा में हैं। 50 से ज्यादा भोजपुरी और कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके विनय अब ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने न केवल अपने अपकमिंग शो 'एसीपी विक्रांत' पर बात की, बल्कि अपने मामा गोविंदा और मामी सुनीता आहूजा के बीच चल रही अनबन की खबरों पर भी खुलकर अपनी राय रखी।

विनय आनंद ने साफ किया कि वे एक लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं क्योंकि उन्हें एक ऐसी स्क्रिप्ट का इंतजार था जो उनके करियर को नई दिशा दे सके। उन्होंने अपने फैंस से ओटीटी प्लेटफॉर्म 'कटिंग ऐप' से जुड़ने की अपील की है, जहां उनका नया अवतार देखने को मिलेगा।

'एसीपी विक्रांत' के साथ ओटीटी पर विनय का नया अवतार

अपने कमबैक को लेकर उत्साहित विनय आनंद ने बताया कि ओटीटी पर दर्शकों को एक 'नया विनय आनंद' देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, "मैंने अपने करियर में आज तक ऐसा किरदार नहीं निभाया है जैसा 'एसीपी विक्रांत' में है। इस शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है।" विनय का मानना है कि ओटीटी आज के समय में बेहतरीन कंटेंट का केंद्र बन चुका है, और वे यहां ऐसे और भी चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि भोजपुरी सिनेमा ने उन्हें बहुत मान-सम्मान और पैसा दिया, लेकिन अब वे हिंदी ओटीटी स्पेस में अपनी धाक जमाना चाहते हैं।

मामा-मामी के रिश्ते पर बोले: "किसी की नजर न लगे"

पिछले कुछ समय से सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्तों में खटास और तलाक जैसी अफवाहें सोशल मीडिया पर तैर रही हैं। इस पर विनय ने भावुक होते हुए कहा, "मेरी दिल से प्रार्थना है कि हमारे मामा और मामी की जोड़ी हमेशा बनी रहे, उनके रिश्ते को किसी की नजर न लगे।" उन्होंने गोविंदा के राजनीतिक जीवन पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि वे शिवसेना से जुड़े रहे हैं, ऐसे में उनके साथ राजनीति होना कोई बड़ी बात नहीं है।

मामी सुनीता के बयान पर मामा को दी सलाह

हाल ही में सुनीता आहूजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर गोविंदा के साथ बीते कुछ बुरे वक्त और बच्चों के सपोर्ट को लेकर बयान दिया था। इस पर विनय ने संतुलित रुख अपनाते हुए कहा, "कोई भी पिता नहीं चाहेगा कि वह अपने बेटे को सपोर्ट न करे। लेकिन अगर मेरी मामी ने कुछ कहा है, तो मैं मामा से जरूर कहूंगा कि थोड़ा ध्यान दीजिए। मैं किसी एक का पक्ष नहीं लूंगा क्योंकि दोनों ही मेरे लिए बहुत जरूरी हैं।" विनय के इस बयान से साफ है कि वे परिवार में चल रहे मनमुटाव को खत्म होते देखना चाहते हैं।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी