मनोरंजन

पत्नी का पैर छूने पर पड़ रही थी गाली, विक्रांत मैसी ने बताया करवाचौथ का किस्सा

विक्रांत मैसी को करवा चौथ के मौके पर पत्नी का पैर छूने के लिए गाली पड़ी थी। खुद इस बात का खुलासा विक्रांत मैसी ने किया है। विक्रांत मैसी का कहना है कि घर की लक्ष्मी का पैर छूने में आखिरकार बुराई क्या है।

अनिल सिंह

मुंबई: विक्रांत मैसी इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में हैं। 2002 के गोधरा कांड पर बनी इस फिल्म की वजह से एक्टर को धमकी भी मिल रही है, लेकिन उन्होंने बताया कि वह धमकी को किस तरह से हैंडल कर रहे हैं। इसी बीच अब विक्रांत मैसी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि करवाचौथ पर उन्होंने अपनी पत्नी शीतल ठाकुर का पैर छूते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। जिस तस्वीर की वजह से उन्हें लोगों की गाली तक सुनाई पड़ी है।

करवा चौथ के मौके पर विक्रांत मैसी ने अपनी पत्नी शीतल ठाकुर के साथ धूमधाम से ये त्यौहार मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी के साथ करवाचौथ मनाते हुए ढेर सारी तस्वीरें साझा की, लेकिन उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल हुई बल्कि विक्रांत मैसी उस तस्वीर पर ट्रोल होने लगे। विक्रांत मैसी तस्वीर में अपनी पत्नी का पैर छूते नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर विक्रांत मैसी की तस्वीर पर बवाल मच गया। अब विक्रांत मैसी की तरफ से इस पर रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने कहा है कि घर की लक्ष्मी का पैर छूने में आखिर बुराई क्या है। फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में उन्होंने ये बात कही।

'द लल्लनटॉप' से बात करते हुए विक्रांत मैसी ने अपनी अपकमिंग फिल्म फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' बारे में भी बहुत कुछ बताया। विक्रांत मैसी ने कहा कि उनकी अपकमिंग फिल्म द साबरमती रिपोर्ट गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित है। 2002 में हुई एक ऐसी घटना जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस फिल्म में पत्रकारिता के एक पहलू पर सवाल उठाया गया है। उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी। द साबरमती रिपोर्ट फिल्म की अगर बात करें तो इसमें विक्रांत मैसी के साथ रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप