मनोरंजन

विक्रांत मैसी ने उठाया दाल बाटी चूरमा का लुत्फ, 'द साबरमती रिपोर्ट' का कर रहे प्रमोशन

विक्रांत मैसी इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' का प्रमोशन करने के लिए देश के अलग-अलग शहरों में नजर आ रहे हैं। जयपुर पहुंचकर उन्होंने दाल बाटी चूरमा का लुत्फ उठाया है।

अनिल सिंह

मुंबई: 'द साबरमती रिपोर्ट' का ट्रेलर जारी हो चुका है और ये सच्चे मायनों में सनसनी पैदा कर रहा है। इसमें भारत की एक बेहद दर्दनाक घटना की झलक दिखाई गई है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। जहां दर्शक इस अनकही घटना के बारे में जानने को उत्सुक हैं, वहीं विक्रांत मैसी ने आज जयपुर में फिल्म का प्रमोशनल टूर करते हुए मीडिया और फैंस से मुलाकात की है। इतना ही नहीं एक्टर ने इस दौरान राजस्थानी थाली का लुफ्त भी उठाया। बता दें कि एक्टर के इस विजिट ने फिल्म के रिलीज को लेकर देखी जा रही बेसब्री को और बढ़ा दिया है।

फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की कहानी गोधरा कांड पर आधारित है। खुद विक्रांत मैसी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि गोधरा कांड के वक्त मीडिया की जो भूमिका थी और मीडिया की जो भूमिका होनी चाहिए थी दोनों में बड़ा फर्क था और इसी फर्क को यह फिल्म पर्दे पर बयां करती है। 'द साबरमती रिपोर्ट' के बारे में दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ लोगों को फिल्म की कहानी और कॉन्सेप्ट पसंद आया है। वहीं कुछ लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के रिलीजिंग डेट का ऐलान कर दिया गया है।

फिल्म के लीड एक्टर विक्रांत मैसी ने अपने जयपुर दौरे से सभी को चौंका दिया। उनकी एक्टिंग स्किल्स की सराहना तो पहले से ही होती रही है, और उनके द्वारा चुनी गई कहानियां भी खास और गहरी होती हैं। इस फिल्म की कहानी साबरमती एक्सप्रेस में 27 फरवरी, 2002 को गोधरा स्टेशन के पास हुए एक हादसे पर आधारित है। विक्रांत फिल्म में एक पत्रकार को भूमिका में हैं, जिसे सिल्वर स्क्रीन पर देखना अपने आप में खास होने वाला है।

बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रेजेंट, 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं, जो धीरज सरना द्वारा डायरेक्टेड और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस है, जिसे दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज द्वारा रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।

गरीब प्रदूषण नहीं फैलाते... SC ने प्रदूषण पर दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, बोले- कोई पाबंदी काम नहीं आएगी

Mini Cooper Crash Case: 3 लोगों को रौंदने वाले आरोपियों को जमानत, HC ने कहा- जनता की भावना से नहीं चलता कानून

UPSC CSE Mains Result जारी, इंटरव्यू राउंड के लिए 2,526 उम्मीदवारों का चयन; 11 नवंबर से ऐसे भर सकेंगे फॉर्म

ठंड के मौसम में दिल्ली में हवा जहरीली क्यों हो जाती है? जानें 5 बड़े कारण

Dhanteras Greeting: पीएम मोदी ने धनतेरस की दी शुभकामनाएं, कहा- आप सभी पर भगवान धन्वन्तरि की कृपा बनी रहे