विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद Vijay Varma को मिला नया प्यार? वैलेंटाइन पोस्ट से सोशल मीडिया पर मची हलचल

Vijay Varma Valentine Post: तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा ने वैलेंटाइन डे पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की। फैंस को लगा नई गर्लफ्रेंड मिल गई, लेकिन असल कहानी कुछ और निकली।

स्नेहा मौर्या

Vijay Verma New Girlfriend: विजय वर्मा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। अभिनेत्री तमन्ना भाटिया से अलग होने की खबरों के बाद फैंस की नजरें इस बात पर टिकी थीं कि क्या उनकी जिंदगी में किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो चुकी है। इसी बीच वैलेंटाइन डे पर विजय ने ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

विजय वर्मा के पोस्ट से मचा बवाल

14 फरवरी को विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की। फोटो में वह एक लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे थे, लेकिन लड़की का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। उन्होंने उस पोस्ट में ‘खुशी आहूजा’ नाम के अकाउंट को टैग किया और कैप्शन में लिखा“हैप्पी वैलेंटाइन डे टू माई फॉरएवर” साथ में लाल दिल का इमोजी भी जोड़ा।

बस इतनी सी बात ने इंटरनेट पर चर्चाओं की बाढ़ ला दी। फैंस ने तुरंत कयास लगाने शुरू कर दिए कि विजय को नया प्यार मिल गया है। कई लोगों ने कमेंट कर बधाई देनी शुरू कर दी, तो कुछ यह जानने के लिए उत्सुक थे कि आखिर ये खुशी आहूजा कौन हैं।

हालांकि, जब लोग उस टैग किए गए इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहुंचे, तो वहां एक अलग ही नजारा था। प्रोफाइल पर लगी तस्वीर में लिखा था “आपको बेवकूफ बनाया गया है।” इससे साफ हो गया कि यह पूरा मामला एक मजाक था। विजय ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने फॉलोअर्स के साथ हल्का-फुल्का प्रैंक किया था।

कुछ फैंस ने इस शरारती अंदाज की तारीफ की और इसे मजेदार बताया, जबकि कुछ लोग थोड़े हैरान रह गए कि उन्होंने पोस्ट को सच मान लिया था।

ऐसे शुरू हुई थी तमन्ना संग लव स्टोरी

गौरतलब है कि विजय और तमन्ना भाटिया की मुलाकात नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 के सेट पर हुई थी। 2022 में दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आईं और 2023 में उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक भी किया। करीब दो साल तक साथ रहने के बाद 2025 में दोनों के अलग होने की खबर आई। फिलहाल विजय वर्मा की रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सस्पेंस बरकरार है। लेकिन इतना तय है कि उन्होंने वैलेंटाइन डे पर अपने फैंस को चौंकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान