महाराजा ने चीन में मचाया गदर, विजय सेतुपति की फिल्म ने बाहुबली 2 को छोड़ा पीछे  
मनोरंजन

चीन में गदर मचा रही है विजय सेतुपति की महाराजा, बाहुबली 2 को दे दिया धोबी पछाड़

विजय सेतुपति की महाराजा ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर तो रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। लेकिन अब चीन में भी इस फिल्म ने तगड़ा रिकॉर्ड बनाया है। बाहुबली 2 को पीछे छोड़ यह फिल्म सबसे अधिक पैसा कमाने वाली साउथ की फिल्म बन गई है। 

अनिल सिंह

मुंबई: विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप अभिनीत फिल्म 'महाराजा' चीन में गदर मचा रही है। महाराजा फिल्म ने चीन में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म ने चीन में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में 'बाहुबली 2' को भी पीछे छोड़ दिया है। विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ की पहली फिल्म बन गई है। चीन में इस फिल्म ने दूसरे देश के मुकाबले अधिक कमाई की है। आइए जानते हैं चीन में क्या है इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा।

विजय सेतुपति की फिल्म 'महाराजा' जब से चीन में रिलीज हुई है। सिनेमाघर में भीड़ को आकर्षित करने में यह फिल्म कामयाब हुई। फिल्म ने पहले दिन से ही जबरदस्त कमाई का रिकॉर्ड बनाया। फिल्म ने चीन में लगभग 21 दिन पूरे कर लिए हैं, इसकी कमाई की गति थोड़ी धीमी पड़ी है लेकिन फिर भी यह फिल्म रोजाना एक करोड़ रुपए से अधिक कमाने में कामयाब है। फिल्म मेकर को उम्मीद है कि क्रिसमस के मौके पर फिल्म के कलेक्शन में और उछाल देखने को मिलेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म महाराजा ने चीन में अब तक करीब 80 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। जो कई सालों के बाद किसी भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी कमाई माना जा रहा है। एसएस राजामौली की बाहुबली 2 ने चीन में लाइफटाइम कलेक्शन 64 करोड़ का किया था। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि विजय सेतुपति की फिल्म ने बाहुबली 2 के चीन में कलेक्शन के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है और यह चीन में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गई है। फिल्म की कमाई का आंकड़ा देख कर जानकारी अंदाजा लगा रहे हैं कि यह फिल्म चीन में 100 करोड़ रुपए कमाई के आंकड़े को पार कर सकती है। फिल्म ने दुनिया भर में 182 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह आंकड़ा 200 करोड़ के पार हो जाएगा।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान