रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

आखिरकार एक-दूजे के हुए रश्मिका-विजय, पहली झलक आई सामने, बेहद क्यूट लगे दूल्हा-दुल्हन

Rashmika-Vijay Wedding First Photos: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने उदयपुर में पहले तेलुगु और फिर कोडवा परंपराओं से शादी रचाई। जिसकी पहली झलक सामने आई है।

स्नेहा मौर्या

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Telugu Wedding Photos: साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आज सुबह 10:10 बजे पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न किया। शुभ मुहूर्त के अनुसार हुई इस रस्म में परिवार और बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए। इसके बाद शाम को कपल की दूसरी शादी कोडवा (कूर्गी) परंपराओं से हुई, जिसने इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया। ऐसे में अब कपल ने खुद वेडिंग की पहली झलक शेयर की है। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे ।

कपल की शादी में दो संस्कृतियों का दिखा खूबसूरत संगम

दरअसल, पहला समारोह विजय के पारिवारिक रिवाजों के अनुसार आयोजित किया गया। तेलुगु परंपरा में मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधियों के साथ दोनों ने सात फेरे लिए। शादी के बाद कपल की ओर से मौजूद पैपराजी को मिठाइयां भी बांटी गईं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। शाम 5 बजे से कोडवा रस्में हुई। कोडवा समुदाय की शादियां सादगी और पारंपरिक गरिमा के लिए जानी जाती हैं और आमतौर पर 1 से 2 घंटे तक चलती हैं। बताया जा रहा है कि इस खास मौके पर रश्मिका मंदाना ने अपनी सास माधवी देवरकोंडा की ओर से गिफ्ट की गई साड़ी पहनी, जो इस समारोह को और खास बनाती है।

आईटीसी मेमेंटोस में में हुई रश्मिका-विजय की शादी शादी

आपको बता दें कि पूरा विवाह समारोह आईटीसी मेमेंटोस उदयपुर में आयोजित किया गया, जो उदयपुर शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित एक लग्जरी प्रॉपर्टी है। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। फिलहाल, जब कपल ने आधिकारिक तौर पर शादी की तस्वीरें साझा कीं, तो फैंस से लेकर सेलेब्स तक का बधाई देना का सिलसिला शुरू हो गया है

संगीत में भी देखने को मिली थी प्यारी झलक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संगीत सेरेमनी काफी यादगार रही। प्लेलिस्ट में कपल की फिल्मों के गानों को शामिल किया गया था। खास तौर पर Geetha Govindam और Dear Comrade के गानों पर दोनों ने परिवार और दोस्तों के साथ डांस किया। बताया जा रहा है कि रश्मिका ने Pushpa 2: The Rule के गाने ‘अंगारों’ पर परफॉर्म कर विजय को सरप्राइज भी दिया।

पेट्स भी बने सेलिब्रेशन का हिस्सा

इस खास दिन पर कपल के पेट्स भी चर्चा में रहे। रश्मिका ने विजय के हस्की डॉग्स स्टॉर्म और चेस्टर, साथ ही अपने कॉकर स्पैनियल ऑरा के लिए कस्टमाइज्ड डेकोरेशन की झलक शेयर की। दो संस्कृतियों के इस संगम ने विजय और रश्मिका की शादी को एक अनोखा और खूबसूरत उत्सव बना दिया है, जिसकी चर्चा लंबे समय तक होती रहेगी।

हरियाणा: हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे

NHAI टोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली-UP-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक्शन

गरीबों का अनाज खा गए अधिकारी, दिल्ली FCI डिपो से चंपत किया 28 करोड़ का चावल तो हमलावर हुई AAP, 8 पर FIR

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार