विजय देवरकोंडा ने रश्मिका संग डेटिंग की खबर पर किया बड़ा एलानविजय देवरकोंडा ने रश्मिका संग डेटिंग की खबर पर किया बड़ा एलान 
मनोरंजन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के डेटिंग की खबर सच या अफवाह, जानिए क्या बोले एक्टर

विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना इस समय अपनी डेटिंग की खबर को लेकर सुर्खियों में हैं। विजय देवरकोंडा ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है और बताया है कि जब मुझे लगेगा तो दुनिया को...

अनिल सिंह

मुंबई: पुष्पा 2 एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इस समय अल्लू अर्जुन के साथ उनकी फिल्म की सफलता का जश्न मना रही है। पुष्पा और पुष्पा 2 दोनों में ही उनके किरदार श्रीवल्ली की जमकर तारीफ की गई। पुष्पा 2 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा प्रदर्शन किया है। लेकिन वह विजय देवरकोंडा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में हैं। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की डेटिंग की खबर सच है या अफवाह इस बात पर खुद एक्टर विजय देवराकोंडा ने बड़ा खुलासा किया है।

विजय देवराकोंडा ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में डेटिंग की खबर पर बात करते हुए कहा, मैं इसके बारे में तब बात करूंगा, जब मैं तैयार हो जाऊंगा, जब मुझे लगेगा कि दुनिया को इसके बारे में जानने की जरूरत है और इसे मैं सभी के साथ शेयर करूंगा। मैं इसे तब लोगों को बताऊंगा जब मुझे लगेगा कि एक कारण और एक उद्देश्य है। मैं खुशी-खुशी से अपने तरीके से इस बात लोगों तक पहुंचाऊंगा।

विजय देवराकोंडा ने इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि वह समझते हैं कि आपके पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता होती है जब आप एक पब्लिक फिगर होते हैं। तो यह काम का हिस्सा बन जाता है। लेकिन मुझे कोई दबाव महसूस नहीं होता। मैं इस तरह की खबर को सिर्फ न्यूज़ के रूप में पढ़ता हूं। केवल एक बार मुझे प्रतिक्रिया देने की आवश्यकता महसूस हुई थी। इसके अलावा कभी नहीं। आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के शादी की अफवाह सामने आई थी। जिस पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैसेज शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा ने इस खबर को गलत बताया था।

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?