ममता कुलकर्णी ने नरेंद्र मोदी पर कही बड़ी बात, एक्ट्रेस बोलीं- उनके हाथ में देश...

ममता कुलकर्णी ने नरेंद्र मोदी पर बड़ी बात कही है। उन्होंने नरेंद्र मोदी को ईमानदार शख्सियत बताया है और कहा है कि देश उनके हाथ में सुरक्षित है। आइए जानते हैं ममता कुलकर्णी ने क्या कुछ कहा।
Mamta Kulkarni Praises Narendra Modi Says Now Nation is in Safe Hand
ममता कुलकर्णी ने नरेंद्र मोदी को ईमानदार शख्सियत बताया है।
Published on
Updated on

मुंबई: ममता कुलकर्णी 24 साल बाद भारत वापस लौटने के बाद सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल ममता कुलकर्णी ने भारत वापसी का कारण बताया है कि उन्होंने अध्यात्म का रास्ता अपना लिया है और वह महाकुंभ 2025 में हिस्सा लेने के लिए भारत वापस लौटी हैं। उनका बॉलीवुड में वापसी का कोई इरादा नहीं है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह भारत छोड़कर क्यों गई थी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है और उन्हें ईमानदार शख्सियत बताया है और यह भी कहा है कि नरेंद्र मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है।

ममता कुलकर्णी ने नवभारत टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में अपने निजी जिंदगी से जुड़ी ढेर सारी बातें की है। उन्होंने बताया कि विक्की गोस्वामी से उन्होंने शादी नहीं की है और भारत छोड़कर विदेश जाने का करण ड्रग्स मामले से भागना नहीं बल्कि अध्यात्म का रास्ता अपनाना था भारत छोड़कर जाने के बाद वह लंबे समय तक दुबई में रही और वहां पर उन्होंने करीब 12 साल तक तपस्या की है और वह अब एक साध्वी का जीवन की रही हैं। ब्रह्मचर्य का पालन करती हैं। लहसुन प्याज तक उन्होंने त्याग दिया है।

ममता कुलकर्णी ने इंटरव्यू के दौरान बातचीत में अपनी निजी जिंदगी के अलावा भी ढेर सारी बात की जब उनसे यह पूछा गया कि प्रधानमंत्री के बारे में आप क्या सोचती हैं, तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में देश सुरक्षित है। भारत के लिए ऐसा प्रधानमंत्री मिलना बहुत मुश्किल है। मैं उनके बारे में जितना बोलूं कम है। वह देश से प्यार करते हैं और इसके लिए कुछ भी कर सकते हैं। उनके हाथ में देश सुरक्षित है। नरेंद्र मोदी ईमानदार प्रधानमंत्री है। उनको खाने की इच्छा नहीं है। उनका काम ही सब कुछ है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि ममता कुलकर्णी जो 24 साल बाद भारत वापस लौटने की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। अब इस तारीफ के लोग अलग-अलग मतलब भी निकालने लगेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com