Photo- Instagram 
मनोरंजन

इस रियलिटी शो को होस्ट करेंगे विद्युत जामवाल, डिस्कवरी पर होगा प्रसारण

संदीप पांडे

मुंबई : एक्टर (Actor) विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) बहुत जल्द रियलिटी शो (Reality Show) 'इंडियाज़ अल्टीमेट वॉरियर' (India's Ultimate Warrior) को होस्ट (Host) करते दिखाई देंगे। इस शो का प्रसारण (Broadcast) डिस्कवरी चैनल (Discovery Channel) पर होगा। इस शो की कहानी मार्शल आर्ट्स पर आधारित है। अभिनेता पहली बार किसी शो को होस्ट करते नजर आएंगे। इस शो का प्रसारण 4 मार्च को शुरू हो जाएगा, लेकिन डिस्कवरी चैनल पर 14 मार्च से प्रसारित होगा।

विद्युत जामवाल ने खुद इसकी जानकारी अपने इन्स्टाग्राम पर इस शो के पोस्टर के जरिए दिया है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा 'हम आ रहे हैं, इंडिया के नए महायोद्धा की तलाश में। एक ऐसा सफर जिसमें हम ढूंढ़ रहे हैं। शारीरिक और मानसिक ताकत का असली संतुलन देखने के लिए तैयार रहें 'इंडियाज़ अल्टीमेट वॉरियर' उनके इस खबर से दर्शकों में शोर मच गया है। इससे पहले अभिनेता ने कुछ ऐसा कारनामा किया था। जिससे लोगों के दांत किटकिटा गए थे।

एक्टर -8 डिग्री तापमान में नंगे बदन बर्फ की झील में आसन जमा दिया था। उनके इस स्टंट को देखकर उनके फैंस कॉप उठे थे। विद्युत जामवाल बहुत जल्द अपनी अभिनीत आगमी फिल्म 'इंडिया 2' में कमल हासन और काजल अग्रवाल के साथ दिखाई देंगे। अभिनेता फिल्म 'खुदा हाफिज चैप्टर 2' में लीड रोल में नजर आएंगे। अभिनेता अपने फिल्मों से लोगों के दिल में जगह बना चुके है। इन्होंने अब तक कई फिल्मों में अपनी भूमिका निभाई है। जिसमें फिल्म 'खुदा हाफिज', 'फाइट कैंप' और 'कमांडो' जैसी हिट फिल्में शामिल है। 

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ