वरुण धवन के ऑनस्क्रीन रोमांस पर कैसा होता है नताशा दलाल का रिएक्शन 
मनोरंजन

एक्ट्रेस के साथ पति को कोजी होते देख नताशा दलाल इनसेक्योर होती हैं या नहीं, वरुण धवन ने बताया सच

वरुण धवन स्क्रीन पर जब एक्ट्रेसेस के साथ रोमांटिक होते हैं तो पत्नी का क्या रिएक्शन होता है। क्या उनकी पत्नी उनपर शक करती हैं? इस बारे में खुद वरुण धवन ने अब खुलकर बात की है।आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

अनिल सिंह

मुंबई: वरुण धवन इस समय अपनी फिल्म बेबी जॉन की वजह से सुर्खियों में हैं। बेबी जॉन ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है और वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन का पहला दिन का प्रदर्शन भी ठीक-ठाक रहा। फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में पूरी तरह से कामयाब हो रही है। इसी बीच वरुण धवन पत्नी नताशा दलाल के बारे में खुलकर बात करते हुए नजर आए हैं। जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि स्क्रीन पर एक्ट्रेस के साथ अपने पति को कोजी होते देखा नताशा दलाल इन सिक्योर महसूस करती है या नहीं? क्या उन्हें पति पर शक होता है? इसके बारे में वरुण धवन में खुलकर बात की है।

वरुण धवन ने शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू में नताशा के बारे में खुलकर बात की है और यह बताया है कि वह उन पर कभी भी शक नहीं करती। क्योंकि वह अच्छी तरह से जानती है, मैं कैसा इंसान हूं। उसको पता है कि घर ही आने वाला है लौटकर। मैं ऐसा ही हूं। मुझे कोई ऐसा शौक नहीं है, मैं किसी से बहुत प्यार से बात करूंगा, उनके साथ मस्ती करूंगा और बस, इससे ज्यादा मुझे कोई दिलचस्पी नहीं।

वरुण धवन ने जब से बॉलीवुड में डेब्यू किया तब से लेकर उनका नाम आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर के साथ भी जोड़ा गया। लेकिन उन्होंने शादी अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से की और वरुण धवन नताशा दलाल के साथ अपने रिश्ते में पूरी तरह से कमिटेड हैं। इस बात को खुद उन्होंने स्वीकार भी किया है। वरुण धवन ने कहा कि आप झूठ बोल सकते हैं कि शादी के बाद आप किसी की तरफ देखते नहीं लेकिन मैं ऐसा नहीं करता। मुझे कोई लड़की पसंद आती है तो मैं उसकी चर्चा नताशा दलाल से करता हूं।

वरुण धवन ने यह भी कहा कि मैं शादी में खुशहाल रहने का कोई फार्मूला नहीं जानता, लेकिन मैं इतना जानता हूं कि मैं अपनी पत्नी से खुद से ज्यादा प्यार करता हूं और इसीलिए मुझे लगता है वह मुझसे बेहतर इंसान है और मैं उससे काफी कुछ सीखता हूं और यही सच है। बेबी जॉन फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका का गब्बी नजर आ रही हैं।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा