शेफाली जरीवाला, वरुण धवन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

वरुण धवन ने शेफाली जरीवाला की मौत की मीडिया कवरेज पर उठाए सवाल, शेयर किया पोस्ट

शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने पूरे एंटरटेनमेंट जगत और उनके फैंस को गहरा झटका दिया है। ऐसे में अब अभिनेता वरुण धवन ने उनकी मौत पर मीडिया कवरेज करने वालों पर सवाल उठाए हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: मॉडल और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक हुए निधन ने पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। महज 42 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन मुंबई स्थित उनके घर पर हो गया। पति पराग त्यागी उन्हें तुंरत बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे शामिल हुए। हालांकि इस दुखद मौके पर जिस तरह मीडिया ने कवरेज की, उसे लेकर कई सेलेब्स ने नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए, जिसमें पराग त्यागी अपने आंसू रोकते नजर आए, लेकिन कैमरों की भीड़ उनके बेहद करीब आ गई थी।

पैपराजी द्वारा बार-बार कैमरा चेहरे के सामने करने से परेशान होकर पराग ने एक मौके पर हाथ जोड़कर मीडिया से थोड़ी दूरी बनाए रखने की अपील की। इस पर रश्मि देसाई समेत कई सेलेब्स ने पैप्स के असंवेदनशील रवैये की आलोचना की।

अब इस मामले पर बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने भी प्रतिक्रिया दी है। वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा करते हुए लिखा, "एक बार फिर, एक आत्मा (शेफाली जरीवाला) के निधन को मीडिया द्वारा असंवेदनशील तरीके से कवर किया गया। मुझे समझ नहीं आता कि दुख की घड़ी में भी कैमरे क्यों घुसेड़ दिए जाते हैं। इससे किसी को क्या लाभ मिलता है? मेरा मीडिया से अनुरोध है कि इस तरह की कवरेज से बचें। कोई भी अपनी अंतिम यात्रा को इस तरह नहीं देखना चाहता।"

मुंबई पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम किया जा चुका है और शुरुआती रिपोर्ट में किसी तरह की गड़बड़ी की बात सामने नहीं आई है। पुलिस को शेफाली की मौत में कोई साजिश नहीं लगती। माना जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट के कारण ही उनका निधन हुआ।

सूत्रों के मुताबिक, शेफाली पिछले कुछ सालों से यंग दिखने के लिए कुछ ट्रीटमेंट्स भी ले रही थीं। घटना वाले दिन सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच उनकी तबीयत अचानक खराब हुई और फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

शेफाली जरीवाला को सबसे ज्यादा लोकप्रियता साल 2002 के म्यूजिक वीडियो "कांटा लगा" से मिली थी। उनकी मुस्कान, अंदाज और चार्म आज भी फैंस के दिलों में बसा है। उनके अचानक चले जाने से इंडस्ट्री को गहरा नुकसान हुआ है।

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता