वरुण धवन, नताशा दलाल और अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

बॉलीवुड स्टार होने का नहीं मिला फायदा, अमिताभ बच्चन के पड़ोस में घर खरीदने से पहले देना पड़ा इंटरव्यू

Varun Dhawan Juhu Society: वरुण धवन और नताशा दलाल ने जुहू की पॉश सोसाइटी में घर लेने से पहले इंटरव्यू दिया था। बॉलीवुड स्टार होने के बावजूद वरुण को भी सोसाइटी की मंजूरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।

सोनाली झा

Varun Dhawan New Home: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल इन दिनों अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। जुहू जैसे पॉश इलाके में घर खरीदना भले ही किसी सपने से कम न हो, लेकिन वरुण और नताशा के लिए यहां घर लेना इतना आसान नहीं था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई सोसाइटी में फ्लैट मिलने से पहले दोनों को बाकायदा इंटरव्यू के दौर से गुजरना पड़ा था। सोसाइटी की मंजूरी मिलने के बाद ही उन्हें घर दिया गया। बता दें कि अमिताभ बच्चन भी जुहू इलाके के प्रसिद्ध बंगला 'जलसा' में रहते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन ने जुहू की एक नई बिल्डिंग में घर बुक किया था। हालांकि, घर में शिफ्ट होने से पहले उन्हें और उनकी पत्नी नताशा दलाल को सोसाइटी के एक प्रतिनिधि के साथ बातचीत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि सोसाइटी ने नए सदस्यों से बातचीत करने की जिम्मेदारी एक व्यक्ति को दी थी। वरुण बॉलीवुड के जाने-माने स्टार हैं, इसके बावजूद उनके लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया में कोई खास छूट नहीं दी गई।

इंटरव्यू में पसंद आई वरुण-नताशा की जोड़ी

सोसाइटी से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया गया कि वरुण धवन और नताशा ने इंटरव्यू काफी अच्छी तरह दिया। सोसाइटी के सदस्य को दोनों की जोड़ी पसंद आई। वरुण जहां बॉलीवुड अभिनेता हैं, वहीं नताशा एक बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया कि सोसाइटी के हिसाब से दोनों में एक परफेक्ट कपल की सभी खूबियां नजर आईं। बताया जा रहा है कि वरुण और नताशा अब जुहू की ‘ट्वेंटी ऑन 10th रोड’ नाम की बिल्डिंग में शिफ्ट हो चुके हैं।

वरुण धवन का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण हाल ही में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े थीं। इसका निर्देशन उनके पिता डेविड धवन ने किया था। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण ने यशराज फिल्म्स की पहली थिएट्रिकल हॉरर फिल्म साइन की है। अभय पन्नू के निर्देशन में बनने वाली इस अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होने की उम्मीद है और इसे 2027 में रिलीज किया जा सकता है।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

चर्चा से भाग रहा है विपक्ष जंतर-मंतर और राम मंदिर विवाद पर लोकसभा-राज्यसभा ठप, जानिए संसद में आज क्या-क्या हुआ

PM मोदी से मिले सुप्रिया सुले और NCP-SP के 8 सांसद, 15 मिनट की मुलाकात में उठे महाराष्ट्र के 8 अहम मुद्दे

संसद में विपक्ष हंगामे के बीच NDA का मंगल मिलन, PM मोदी और सांसदों ने लहराया तिरंगा, एकता का दिया संदेश

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज