Varun Negative PR Exposed By Influencer (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

वरुण धवन की इमेज खराब करने के मिल रहे हैं 5 लाख रुपए, इन्फ्लुएंसर ने सुना दी कॉल रिकॉर्डिंग

Varun Dhawan: इन्फ्लुएंसर थारा भाई जोगिंदर ने दावा किया है कि वरुण धवन की इमेज खराब करने के लिए उन्हें 5 लाख रुपए का ऑफर मिला। उन्होंने 'बॉर्डर 2' के खिलाफ चलाए जा रहे नेगेटिव कैंपेन का खुलासा किया।

अनिल सिंह

Varun Dhawan Negative PR: एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो 23 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। फिल्म के गाने 'घर कब आओगे' के रिलीज़ होने के बाद से ही इंटरनेट पर वरुण धवन के फेशियल एक्सप्रेशन्स और डांस को लेकर उनकी आलोचना और मज़ाक बनाया जा रहा है। अब, इस पूरे मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है। एक फ़ेमस इन्फ्लुएंसर ने दावा किया है कि वरुण धवन को जानबूझकर ट्रोल करने और उनकी इमेज खराब करने के लिए उन्हें कथित तौर पर 5 लाख का ऑफर दिया गया था।

पहले प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने एक्टर को निशाना बनाने वाले आलोचकों को 'एंटी नेशनल' कहा था, और अब इस इन्फ्लुएंसर के खुलासे ने नेगेटिव कैंपेन की बात को हवा दे दी है।

इन्फ्लुएंसर ने किया नेगेटिव कैंपेन का पर्दाफाश

थारा भाई जोगिंदर नाम से मशहूर इन्फ्लुएंसर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर वरुण धवन के खिलाफ चलाए जा रहे नेगेटिव कैम्पेन का पर्दाफाश किया है। 10 जनवरी को सामने आए इस वीडियो में उन्होंने चौंकाने वाला दावा किया:

कैंपेन का दावा: जोगिंदर ने कहा, "वरुण धवन की इमेज को खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर एक कैम्पेन चल रहा है। ये लोग पैसा दे रहे हैं और कह रहे हैं कि बस इतना बोलना है कि वरुण धवन ने बहुत गंदी एक्टिंग की है।"

वरुण को बदनाम करने के लिए ₹5 लाख का ऑफर

इस दावे को पुष्ट करने के लिए, जोगिंदर ने एक कॉल रिकॉर्डिंग भी शेयर की है।

पैसे का ऑफर: रिकॉर्डिंग में वह किसी दूसरे शख्स से बात कर रहे थे, जिसने कथित तौर पर उन्हें फिल्म में वरुण धवन की एक्टिंग के लिए नेगेटिव वीडियो बनाने के लिए 5 लाख का ऑफर दिया था।

इन्फ्लुएंसर का गुस्सा: हालाँकि, इन्फ्लुएंसर ने उस व्यक्ति को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि 'बॉर्डर 2' इंडियन आर्मी पर आधारित है और वह ऐसे प्रोजेक्ट को लेकर कैसे नेगेटिविटी फैला सकता है।

'इंडियन आर्मी' पर टिप्पणी से भड़के जोगिंदर

कॉल रिकॉर्डिंग में बहस तब और भड़क गई जब सामने वाले शख्स ने इंडियन आर्मी पर टिप्पणी की।

विवादास्पद टिप्पणी: जब जोगिंदर ने उस शख्स को पुलिस कंप्लेंट की धमकी दी, तो सामने से उस शख्स ने कहा, "फौजी कौन-सा तुम्हें खाने-पीने को दे रहे हैं भाई?"

जोगिंदर का पक्ष: इस टिप्पणी पर इन्फ्लुएंसर भड़क गए और बोले, "तू हमारे हिंदुस्तान का है या पाकिस्तान का? तुझे शरम नहीं है... ये बात बोलते हुए? कैम्पेन तेरे.... में गया। तूने ये बात बोल कैसे दी? मैं तेरे ऊपर पुलिस कंप्लेंट करूं अभी। तुम लोग मुझे 5 लाख में खरीदोगे?"

वरुण का बचाव: जोगिंदर ने वरुण धवन का पक्ष लेते हुए कहा कि "तुम्हारे घर पर भी माँ-बहन होगी। क्या कोई उनको बदनाम करे तो अच्छा लगेगा? वरुण धवन ने मूवी के अंदर क्या गलती कर दी? डायरेक्टर जैसे उसे रोल देगा, वैसे ही वो करेगा ना। शरम करो।"

सरकार पर प्रियंका गांधी का वार, बोली बेरोजगारी और महंगाई रूपी रावण से जूझ रही जनता

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए