बॉर्डर 2 के सेट पर वरुण धवन ने खास अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस 
मनोरंजन

बॉर्डर 2 के सेट पर वरुण धवन ने खास अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस, टैंक पर खड़े हो कर लहराया तिरंगा

वरुण धवन ने टैंक पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए अपनी तस्वीर साझा की है जिसे देखकर यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि वह बॉर्डर टू के सेट पर है और गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहे हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: वरुण धवन के लिए गणतंत्र दिवस का मौका और भी खास हो गया है। वह टैंक पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड देखकर यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि यह बॉर्डर 2 फिल्म का सेट है और वरुण धवन गणतंत्र दिवस के दिन भी बॉर्डर टू की शूटिंग में व्यस्त हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म की शूटिंग की शुरुआत हुई है। आपको बता दें की बॉर्डर फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की थी। पिछले साल सनी देओल ने यह ऐलान किया था की बॉर्डर 2 बनने जा रही है। फिल्म की शूटिंग की शुरुआत हो चुकी है।

वरुण धवन ने तिरंगा हाथ में लिए यह तस्वीर खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है और उन्होंने कैप्शन में लिखा है, गणतंत्र दिवस आइए मिलकर हमारी एकता की ताकत का जश्न मनाएं। आगे उन्होंने जय हिंद लिखा है और बॉर्डर 2 का जिक्र भी किया है। सोशल मीडिया पर जैसे ही उन्होंने यह पोस्टर जारी की उनके फैंस खुशी से झूमते हुए नजर आ रहे हैं। कमेंट सेक्शन में आप देख सकते हैं कि वरुण धवन के लिए तारीफों के पुल बनते हुए फैंस दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि वह बॉर्डर 2 फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग बॉर्डर फिल्म के गाने को याद करते हुए भी नजर आए हैं।

वरुण धवन कि इससे पहले बेबी जॉन नाम की फिल्म रिलीज हुई थी, बेबी जॉन फिल्म का बजट अच्छा खासा था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन करने में नाकामयाब साबित हुई, जिसके लिए वरुण धवन को आलोचना का सामना भी करना पड़ा। लेकिन बॉर्डर 2 फिल्म को लेकर उन्हें बधाइयां मिल रही है। बॉर्डर 2 फिल्म से दर्शकों को भी काफी उम्मीद है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है, क्योंकि बॉर्डर ने दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की थी। बॉर्डर 2 फिल्म के बारे में ये कहा गया कि इसकी कहानी नई होगी और इसमें पिछली फिल्म के मुकाबले काफी कुछ नया देखने को मिलेगा।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज