वरूण धवन और समय रैना का वीडियो वायरल( फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Varun Dhawan के 'WOW' का समय रैना ने बनाया मजाक...मस्ती भरे अंदाज़ में दिखें समय और वरूण

Varun Dhawan Viral Video: वरुण धवन और समय रैना का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में समय रैना ने वरूण के गाने WOW का मजाक उड़ाते हुए कहा कि अगर गाना अच्छा होगा, तो खुद ही चलेगा।

यति सिंह

Varun Dhawan Upcoming Movie: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आजकल अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की प्रमोशन में जुटे हुए है। वरुण धवन की फिल्म का गाना WOW भी रिलीज हो चुका है। इसी बीच कॉमेडियन समय रैना और वरुण धवन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में अभिनेता वरुण धवन और समय रैना मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे है। दोनों के इस मज़ेदार वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसाया। वरुण धवन और समय रैना के बीच मस्ती भरी बातचीत ने प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इतना ही नहीं वीडियो में आप साफ देख सकते है, कि कैसे समय रैना वरुण के गाने का मज़ा उड़ा रहे है।

दरअसल वरूण धवन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वरुण समय रैना के साथ जिम के अंदर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे है। वीडियो की शुरुआत में वरुण धवन अपनी आने वाली फिल्म के गाने WOW की पहली लाइन गुनगुना रहे है। वरुण पूरे उत्साह के साथ गाना गाते है। और समय रैना की तरफ देखते है, कि वह अगली लाइन गाएंगे।

लेकिन समय रैना ने मजाकिया अंदाज में वरुण की बात का अलग ही अंदाज में जवाब दिया। जैसे ही वरुण ने गाना शुरू किया, समय ने हंसते हुए कहा-'भाई ऐसे यह काम नहीं करेगा।' समय का जवाब सुनकर वरुण चौंक जाते है। फिर मुस्कुराने लगते है। इसके बाद वरुण पूछते है, ऐसा क्यों। तब समय मज़ाक में कहते है, 'अगर गाना अच्छा होगा, तो खुद ही चलेगा।'समय की बात सुनकर वरुण हंस पड़े और बोले मुझे लगा ऐसे ही चलेगा।

फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की बात करें तो फिल्म में अभिनेता वरुण धवन के साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी नज़र आएंगी। हाल ही में अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म के गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। जो दर्शकों को काफी पसंद आया। वरुण धवन की ये फिल्म कॉमेडी से भरपूर है। जिसका निर्देशन डेविड धवन ने किया है। बता दें कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 जून 2026 को रिलीज होगी।

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, ₹2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल