मनोरंजन

बच्चों के बीच Santa Claus बनकर पहुंचे Varun Dhawan, अनोखे अंदाज में किया बेबी जॉन का प्रमोशन

वरुण धवन अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन के प्रमोशन में व्यस्त हैं। क्रिसमस के मौके पर फिल्म रिलीज होगी। वरुण धवन स्कूल के बच्चों के बीच सांता क्लॉज बनकर पहुंचे हुए नजर आए और खास अंदाज में फिल्म का प्रमोशन किया।

अनिल सिंह

मुंबई: वरुण धवन (Varun Dhawan) इस समय उनकी अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन को लेकर चर्चा में है वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वरुण धवन ने क्रिसमस थीम का ही सहारा लिया है वह क्रिसमस से पहले बच्चों के बीच Santa Claus बनकर पहुंच गए हैं। अपने बीच सांता क्लॉज को देखकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस मौके पर बच्चे वरुण धवन के साथ ढेर सारी मस्ती करते हुए नजर आए हैं।

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन एटली की 2016 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'थेरी' का हिंदी रीमेक है। 'थेरी' को 2016 में दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे पुलिस अफसर की है जो अपनी बेटी के लिए नौकरी छोड़कर उसकी सुरक्षा में लगा रहता है। जिस स्कूल में वरुण धवन बच्चों के साथ क्रिसमस मनाते हुए नजर आ रहे हैं, यह संभवतः वही स्कूल है जहां फिल्म की शूटिंग हुई होगी। क्योंकि फिल्म में स्कूल का दृश्य फिल्माया गया है।

वरुण धवन इस समय फिल्म बेबी जॉन की प्रमोशन में जुटे हुए हैं। कुछ दिनों पहले वो राजस्थान में फिल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आए थे और कुछ समय पहले उन्होंने पंजाबी सिंगर करण आहूजा के स्टेज पर परफॉर्म भी किया था और अब वह स्कूल के बच्चों के बीच फिल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आए हैं। वरुण धवन ने इस फिल्म में जबरदस्त अभिनय का परिचय दिया है।

फिल्म के ट्रेलर में एक्शन देखकर दर्शकों ने इसे पैसा वसूल फ़िल्म बताया था। इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी होने वाला है, जिसे लेकर दर्शक बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश, जैकी श्रॉफ और वामीका गब्बी जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब