वर्षा उसगांवकर (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Varsha Usgaonkar Cheated: निवेश के नाम पर 47 लाख की ठगी, शिवाजी पार्क थाने में पहुंचीं वर्षा उसगांवकर

Varsha Usgaonkar Fraud Case: वर्षा उसगांवकर समेत अन्य अभिनेत्रियों ने एक बिल्डर-निर्माता पर 47 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। ‘तिरंगा’ फेम अभिनेत्री ने शिवाजी पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सोनाली झा

Varsha Usgaonkar 47 Lakh Cheating Case: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर ठगी का शिकार हो गई हैं। ‘दूध का कर्ज’ और तिरंगा जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं वर्षा समेत अन्य अभिनेत्रियों ने एक फिल्म निर्माता और बिल्डर पर 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस मामले में मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता मृणालिनी सुभाष जांभले मराठी रंगमंच और फिल्मों से जुड़ी अभिनेत्री हैं। उनकी आरोपी अविनाश जाधव से व्यावसायिक पहचान थी। जाधव ने खुद को नामी बिल्डर और फिल्म निर्माता बताते हुए डोंबिवली स्थित एक निर्माण प्रोजेक्ट में निवेश करने का प्रस्ताव दिया। उसने कम समय में अधिक मुनाफा देने और एक साल के भीतर पूरी मूल राशि लौटाने का भरोसा दिलाया था।

वर्षा उसगांवकर को दी धमकी

नवंबर 2019 से फरवरी 2020 के बीच मृणालिनी जांभले, वर्षा उसगांवकर और अन्य तीन लोगों ने मिलकर चेक और ऑनलाइन माध्यम से कुल 47 लाख रुपये आरोपी को दिए। शुरुआत में आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए 4 लाख 52 हजार रुपये वापस भी किए, लेकिन इसके बाद भुगतान बंद कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने बार-बार संपर्क करने की कोशिश की तो आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर और पता बदल लिया। बाद में जब वे डोंबिवली जाकर उससे मिले और पैसे की मांग की, तो उसने कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा कि वह पैसे नहीं लौटाएगा।

शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई शिकायत

पूरा मामला सामने आने के बाद अभिनेत्रियों ने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 506 (धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी तो अपने जाल में नहीं फंसाया।

वर्षा उसगांवकर का करियर

गौरतलब है कि वर्षा उसगांवकर हिंदी सिनेमा का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने ‘हनीमून’, ‘सोने की जंजीर’ और ‘घर आया मेरा परदेसी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। फिलहाल वह मराठी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। इस घटना ने फिल्म जगत में हलचल मचा दी है और कलाकारों के बीच निवेश को लेकर सतर्कता की चर्चा तेज हो गई है।

BRICS Summit 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात